Controversy Over Besharam Rang : शाहरुख व दीपिका की फिल्म पठान के गाने ‘बेशरम रंग’ में बोल्ड सीन पर विवाद

0
856
Controversy Over Besharam Rang
शाहरुख व दीपिका की फिल्म पठान के गाने 'बेशरम रंग' में बोल्ड सीन पर विवाद

आज समाज डिजिटल, (Controversy Over Besharam Rang): शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की अपकंमिंग फिल्म पठान विवादों में है। इसका पहला गाना बेशरम रंग रिलीज होते ही इस पर विरोध शुरू हो गया है। इस गाने में शाहरुख और दीपिका ने बोल्ड सीन दिए हैं। दीपिका इसमें भगवा कपड़ों में हैं, वहीं शाहरुख ने गाने में हरे रंग की शर्ट पहनी है। बता दें कि शाहरुख की इस बहुप्रतीक्षित का नया गाना बेशरम रंग हाल ही में रिलीज किया गया था। विवाद के बाद दोनों को काफी ट्रोल भी किया गया।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने कहा, सीन को ठीक किया जाना चाहिए

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बेशरम रंग को लेकर कहा है कि पठान फिल्म के इस गाने में दीपिका की ड्रेस व सीन को ठीक किया जाना चाहिए, नहीं तो इस फिल्म को मध्यप्रदेश में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा।

कॉस्टयूम काफी आपत्तिजनक : नरोत्तम मिश्रा

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बेशरम रंग में कॉस्टयूम काफी आपत्तिजनक है और इसे देखकर साफ है कि यह दूषित मानसिकता से शूट किया गया गाना है। वह यहीं नहीं रुके। उन्होंने यह भी कहा कि दीपिका पादुकोण टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक है, इसलिए अवश्य गाने के आपत्तिजनक सीन को ठीक करना होगा।

भारतीय संस्कृति में सीन अस्वीकार्य : कांग्रेस

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रतिपक्ष नेता गोविंद सिंह भी बेशरम रंग में के सीन को लेकर कड़ी आपत्ति जता चुके हैं। उन्होंने कहा, जो सीन दिखाया गया, वह काफी गंदा है। भारतीय संस्कृति में इसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है कि अर्धनग्न सीन युवाओं के बीच परोसे जाए। जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है। मैं इसकी कठोर निंदा करता हूं। भाजपा की सरकार में पैसा दो, आर्डर लो चल रहा है। संस्कृति केवल भाजपा के भाषणों में है।

ये भी पढ़ें : ‘दृश्यम 2’ की अभिनेत्री श्रिया सरन ने इसलिए छिपाई थी अपने गर्भवती होने की बात

Connect With Us: Twitter Facebook 

 

SHARE