Employees’ anger towards Govt: सरकार के प्रति कर्मचारियों में है गहरा रोष : सुजान मालड़ा

0
311
Employees' anger towards Govt

राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर किया सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से संपर्क

रणघोष न्यूज महेंद्रगढ़:

 Employees’ anger towards Govt: अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ खंड महेंद्रगढ़ के पदाधिकारियों ने महेंद्रगढ़ नगर स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों में कर्मचारियों से संपर्क किया। खंड प्रधान रणसिंह के नेतृत्व में टीम ने डाइट महेंद्रगढ़, उप नागरिक अस्पताल, उप खजाना, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहित अनेक विभागों में पहुंच कर कर्मचारियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में खुद हड़ताल पर रहने तथा अन्य कर्मचारियों को भी हड़ताल में शामिल होने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

सरकारी महकमों को बेच रही केंद्र सरकार

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय महेंद्रगढ़ में हेमसा के प्रदेश प्रवक्ता सुजान मालड़ा व एमपीएचई एसोसिएशन हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी महकमों को बेच रही है। कर्मचारियों की नियमित भर्ती कर नहीं रही। कौशल विकास रोजगार निगम के नाम पर जो भर्ती करने की बात सरकार कह रही है। उससे सरकारी विभागों का निजीकरण आने वाले समय में लाजमी है। हमारे पोस्ट ग्रेजुएट और मास्टर डिग्री लेने वाले बच्चे 10-15 हजार रुपए की नौकरी तक सीमित रह जाएंगे। जिससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति गहरा रोष है।

अधिक संख्या में हड़ताल पर रहने का किया आह्वान

हेमसा के प्रदेश सचिव अनिल कुमार यादव व खंड प्रधान रणसिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल करवाने, लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को पे मैट्रिक्स लेवल छह के आधार पर 35400 को आधार मानकर वेतन देने, कौशल विकास रोजगार निगम को रद्द करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित अनेक मांगों को लेकर यह देश व्यापी हड़ताल की जा रही है। उन्होंने उपस्थित सभी कर्मचारी साथियों से अधिक से अधिक संख्या में हड़ताल पर रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सहायक ओमप्रकाश, हवासिंह, एमपीएचई एसोसिएशन के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल रसूलपुरिया, लिपिक शीला देवी, शिखा शर्मा, महेंद्र सैनी, ओमप्रकाश यादव, सेवानिवृत्त संगठन के सदस्य धनपाल सिंह, बलवान सिंह, विक्रम सिंह सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।

Read Also: District Employment Office: जिला रोजगार कार्यालय में 28 मार्च से 1 अप्रैल तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन

READ ALSO : पंजाब बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का शेड्यूल Punjab Board 10th-12th Schedule

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE