यमुनानगर : वन कर्मियों के पीछे दौड़ा हाथी, वीडियो वायरल

0
497

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
नेशनल पार्क कलेसर से निकले जंगली हाथी की वन विभाग के कर्मचारियों के पीछे भागने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दे वैसे तो नेशनल हाईवे जगाधरी पौण्टा साहिब रोड पर कलेसर के नजदीक जंगल से हाथी के सड़क पर टहलने की घटनायें आय दिन होती रहती हैं और कई बार तो हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर खड़े वाहनों के साथ तोड़फोड़ भी कर चुका है। वही 18 सितम्बर को नेशनल पार्क से नेशनल हाईवे पर निकल कर आया जंगली हाथी वन विभाग के कर्मचारियों के पीछे दौड़ पड़ा जोकि सुबह के समय गश्त पर निकले थे। वन विभाग के कर्मचारियों ने गाड़ी को तेज गति से पीछे भगाकर अपनी जान बचाई। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया। जानकारी देते हुए वन राजिक अधिकारी कलेसर कुलदीप सिंह ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ जंगल की ओर गश्त पर थे। कुछ दूरी पर जाकर एक जंगली सड़क पर आ गया और वन विभाग के कर्मचारियों की गाड़ी देखकर उसके पीछे भाग पड़ा। कर्मचारियों ने गाड़ी को काफी तेज गति से पीछे दौड़ाया और काफी देर तक गाड़ी का पीछा करने के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया। हाथी के सड़क पर आने से दोनों तरफ वाहन भी रुक गए। हाथी के जंगल में जाने के बाद वाहन भी अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। वन्य प्राणी निरीक्षक सुनील तंवर ने बताया कि जंगल जानवरों का घर है और इसमें विचरण करने से इन्हें रोका नही जा सकता। इसलिये जंगल से कोई भी जानवर निकले उस पर हमला करने की बजाय उसे जाने का रास्ता दे नही तो जंगली जानवर हमलावर भी हो सकता है।

SHARE