Punjab Election 2022 Big Update किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की नई पार्टी का ऐलान, किसान लड़ेंगे इस पार्टी से चुनाव

0
452
Punjab Election 2022 Big Update

Punjab Election 2022 Big Update

आज समाज डिजिटल , चंडीगढ़

Punjab Election 2022 Big Update  भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने शनिवार को चंडीगढ़ में संयुक्त संघर्ष पार्टी बना ली है। जिससे अब असल में मिशन 2022 की पंजाब से शुरुआत होगी। इसकी घोषणा चढूनी ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। इस दौरान चढूनी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मकसद अमीर होना नहीं है, बल्कि सेवा ही मकसद है। इस मौके पर रिछपाल सिंह जोडामाजरा को पार्टी प्रधान नियुक्त किया गया।

बिगड़ी राजनीति को करेंगे ठीक : प्रधान रिछपाल सिंह (Punjab Election 2022 Big Update)

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नवनियुक्त पार्टी प्रधान रिछपाल सिंह जोडामाजरा ने कहा कि कई वर्षों से वे किसान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एक साल पूरा संघर्ष में भुगता है। किसान आंदोलन के दौरान 750 किसान शहीद हुए हैं। एक को लूटा जा रहा था तो दूसरा मारा जा रहा था। इंसानियत को ठेस पहुंचाई जा रही थी। प्रधान ने कहा कि जैसे लोहे को लोहा काटता है, जहर को जहर मारता है, उसी प्रकार बिगड़ी हुई राजनीति राजनीति से ही ठीक की जा सकती है। इसलिए पार्टी बनाने का विचार मन में आया। कोई विकल्प न होने के कारण ही हमें पंजाब में अपनी पार्टी बनानी पड़ी। आंदोलन के बाद पहला चुनाव पंजाब में है। जब भी संघर्ष की बात आई तो पंजाब आगे रहा, इसलिए पंजाब से शुरुआत की गई।

Connect With Us: TwitterFacebook
SHARE