Government Job News: सरकारी नौकरियों की बौछार, 21,000 से ज्यादा पदों पर हो रही भर्तियां, जानें कैसे करना है आवेदन

0
256

Government Job News: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से भारी तादाद में रिक्तियां निकाली गई हैं। आपके पास शिक्षक से लेकर बैंकर और स्टेशन मास्टर बनने का मौका है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

यूपी TGT भर्ती

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के 17,735 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 नवंबर 2026 कर दी गई है। लिखित परीक्षा 23 और 24 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

  • पदों की संख्या- 17,735
  • पद का नाम-TGT भर्ती
  • आवेदन करने की लास्ट डेट- 28 नवंबर, 2026
  • योग्यता- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन। एनसीटीई से मान्यता प्राप्त प्राप्त संस्थान से बीएड हो। कक्षा 6-8 के लिए टीईटी भी क्वालिफाई होना जरूरी है।
  • सैलरी- 44,900 से लेकर 1,42,400 प्रति माह
  • आयु सीमा – 21 से 62 साल
  • आधिकारिक वेबसाइट-  www.upessc.up.gov.in

रेलवे स्टेशन मास्टर

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 के तहत कुल 1,265 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 है। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 27 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

  • पदों की संख्या- 1265
  • पद का नाम- स्टेशन मास्टर
  • आवेदन करने की लास्ट डेट- 25 नवंबर, 2026
  • सिलेक्शन प्रोसेस- CBT, सीबैटस डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट
  • सैलरी- 35,400  प्रति माह
  • आधिकारिक वेबसाइट-  rrbapply.gov.in

इंडियन बैंक 

इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस के 1,500 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट इंडियन बैंक करियर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

  • पदों की संख्या- 1500
  • पद का नाम- अप्रेंटिस
  • आवेदन करने की लास्ट डेट- 25 नवंबर, 2026
  • योग्यता- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन
  • स्टाइपेंड- मेट्रो अर्बन ब्रांच- 15,000 और रूरल/सेमी अर्बन ब्रांच के लिए 12,300 रुपये
  • आधिकारिक वेबसाइट- www.nats.education.gov.in

सुप्रीम कोर्ट भर्ती 

  • पदों की संख्या- 130
  • पद का नाम- जूनियर कोर्ट अटेंडेंट
  • आवेदन करने की लास्ट डेट- 25 नवंबर, 2026
  • योग्यता- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास सैलरी- 21,700 से 69000 प्रति माह
  • आधिकारिक वेबसाइट-  www.sci.gov.in
  • TAGS
  • [post_tags]