Tata Q1 Result: उम्मीद से बेहतर रहा टाटा कंज्यूमर का मुनाफा, रेवेन्यू 12% और मुनाफा 28% बढ़ा

0
127

Tata Consumer Q1 Results : टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे शनिवार को जारी कर दिए। जून तिमाही में कंपनी के समेकित शुद्ध लाभ में साल दर साल आधार पर 27.8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि रेवेन्यू में लगभग 12% की वृद्धि हुई है। ये दोनों ही आंकड़े बाजार की उम्मीदों से बेहतर रहे हैं।

427 करोड़ रहा शुद्ध मुनाफा

जून तिमाही के लिए कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ 427 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि में 334 करोड़ रुपये था। ऑपरेशन्स से होने वाली कमाई साल दर साल आधार पर 11.9% बढ़कर 5,348.8 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल 4,778.9 करोड़ रुपये थी।

EBITDA 20% बढ़ा

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का अप्रैल-जून तिमाही का EBITDA साल दर साल आधार पर 19.9% ​​बढ़कर ₹724 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 604 करोड़ रुपये था। कंपनी का EBITDA मार्जिन एक साल पहले के 12.7% से बढ़कर 13.5% हो गया।

वॉल्यूम ग्रोथ रही मजबूत

कंपनी के प्रबंध निदेशक और CEO सुनील डिसूजा ने कहा, “हमने वॉल्यूम ग्रोथ के दम पर एक और तिमाही में डबल-डिजिट टॉपलाइन ग्रोथ हासिल की। ​​अहम बात यह है कि इससे समेकित शुद्ध लाभ में 29% की वृद्धि हुई। भारत में हमारे ब्रांडेड बिजनेस ने मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ दिखाई, जो काम को सही ढंग से करने, कैटेगरी बढ़ाने और इनोवेशन पर लगातार ध्यान देने का नतीजा है। हमारे ‘ग्रोथ’ बिजनेस ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और भारत के बिजनेस में उनके कुल योगदान में बढ़ोतरी हुई है।”

  • TAGS
  • [post_tags]