Stock Market Update 24 March 2022 सेंसेक्स 494 पॉइंट नीचे लुढ़का

0
415
Stock Market Update 24 March 2022

Stock Market Update 24 March 2022 सेंसेक्स 494 पॉइंट नीचे लुढ़का

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:

Stock Market Update 24 March 2022 : हफ्ते के आखरी दिन शेयर बाजार की गिरावट में शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 494 पॉइंट की गिरावट के साथ 57,190 पर खुला। वहीं NSE का निफ्टी 151 अंको की गिरावट के साथ 17,094 पर खुला। लेकिन शुरूआती आधे घंटे में ही ये भारी गिरावट कम होने लगी और दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स एवं निफ्टी हरे निशान में आ गए। फिलहाल सुबह के 10 बजे सेंसेक्स 30 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 57720 पर है और निफ्टी 15 अंकों के उछाल के साथ 17250 पर कारोबार कर रहा है।

इन सेक्टरों में जमकर बिकवाली

आज बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में जमकर बिकवाली देखने को मिली। वहीं निफ्टी पर बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा कमजोरी देखने को मिल रही है। (Stock Market Update 24 March 2022) आटो, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स भी लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। वहीं मेडि, मेटल और आईटी शेयरों में खरीदारी है। निफ्टी मेडी सेक्टर में तो 5 प्रतिशत से भी ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है।

बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था

बता दें कि इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद इसमें गिरावट देखी गई जो पूरे दिन बनी रही। । (Stock Market Update 24 March 2022)  बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का Sensex 304 अंकों की फिसलन के साथ 57,684 पर बंद हुआ था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 69 अंकों की गिरावट के साथ 17,245 पर बंद हुआ था।

Also Read : Lic Ipo Update सेबी की मंजूरी के बाद फिर नए सिरे से जमा किए दस्तावेज

 

SHARE