Elon Musk becomes world’s richest man, left behind Amazan owner Jeff Bezos: एलन मस्क बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी, ऐमजान के मालिक जेफ बेजॉस को छोड़ा पीछे

0
499

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने ऐमजॉन के मालिक जेफ बेजॉस को पछाड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर शख्स का ताज अपनेनाम कर लिया। इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के शेयरों में गुरुवार को 4.8 पर्सेंट की तेजी के बाद उन्होंने ब्लूमबर्ग की ओर से जारी की जाने वाली अरबपतियों की सूची मेंपहला स्थान हासिल किया। बता दें कि इस लिस्ट में दुनियाके500 अरबपति शामिल हैं। साउथ अफ्रीका में जन्मे इंजीनियर एलन मस्क की संपत्ति न्यूयॉर्क के समय के मुताबिक सुबह 10:15 बजे 188.5 अरब डॉलर हो गई, जोकि बेजॉस की संपत्ति से 1.5 अरब डॉलर अधिक है। बेजॉस अक्टूबर 2017 से ही अमीरों की सूची में पहले स्थान पर काबिज थे। संपत्ति के मामले में ही नहीं स्पेसएक्स के सीईओ स्पेस टेक्नॉलजी भी बेजॉस के प्रतिद्वंद्वी हैं। बेजॉस ब्लू आॅरिजन एलएलसी के भी मालिक है। दुनिया के लिए 2020 बहुत अच्छा नहीं कहा जा रहा लेकिन एलन मस्क के लिए पिछले 12 महीने बहुत अच्छे रहे। पिछले एक साल में मस्क की संपत्ति 150 अरब डॉलर से अधिक बढ़ी, यह इतिहास में धन सृजन की संभवत: सबसे तेज गति है। इसमें टेस्ला का बहुत बड़ा योगदान है, जिसके शेयर पिछले एक साल में 743 फीसदी उछले हैं।

SHARE