Easter Fest 2023: राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी ईस्टर की बधाई

0
246
Easter Fest 2023
राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी ईस्टर की बधाई

Easter Fest 2023: आज ईस्टर संडे यानी ईसाई धर्म का मुख्य त्योहार है और इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईस्टर की बधाई दी है। राष्ट्रपति मुर्मू अपने बधाई संदेश में ट्वीट कर लिखा, सभी नागरिकों विशेषकर ईसाई समुदाय को ईस्टर की बधाई।

  • समाज में सद्भाव की भावना को करें गहरा : प्रधानमंंत्री

प्रभु यीशु ने सच्चाई व न्याय के लिए त्यागे प्राण : राष्ट्रपति

उन्होंने कहा, ईस्टर प्रेम व करुणा का प्रतीक है। प्रभु यीशु मसीह ने सच्चाई और न्याय के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर हमें प्रेम और क्षमा का संदेश दिया। राष्ट्रपति ने कहा, आइए हम प्रभु यीशु के आदर्शों को अपनाकर प्रेम व सद्भाव फैलाएं।

लोगों में सद्भाव की भावना और गहरा करे यह विशेष अवसर : मोदी

पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपने संदेश में लिखा, सभी देशवासियों को ईस्टर की बधाई। उन्होंने कहा, यह विशेष अवसर समाज में लोगों के भीतर सद्भाव की भावना को और भी गहरा करें। मोदी ने यह भी कहा कि लोगों को समाज की सेवा करने और निचले वर्ग की मदद के लिए प्रेरित करें।

गुड फ्राइडे को ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया

बता दें कि गुड फ्राइडे को ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था, लेकिन उसके बाद आने वाले रविवार को प्रभु ईसा मसीह फिर से जिंदा हो गए थे। ईसाई इस पर्व के दौरान यीशु मसीह के दोबारा जन्म लेने का जश्न मनाते हैं। बता दें कि ईस्टर हर साल अलग तारीख को आता है, आमतौर पर 21 मार्च से 25 अप्रैल के बीच यह त्योहार आता है। इस साल ईस्टर 9 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस दिन को ईस्टर रविवार/ संडे भी कहते हैं।

प्रभु के विचारों को याद करते हैं लोग

ईस्टर ईसाई धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक है। आज के दिन खासकर ईसाई धर्म के लोग प्रभु ईसा मसीह के पवित्र विचारों को याद करते हैं। इस अवसर पर समुदाय के लोग प्रार्थना और उत्सव में चर्च में समय बिताते हैं, और दोस्तों और परिवार के साथ खास भोजन करते हैं।

यह भी पढ़ें : Weather Report 9 April 2023: उत्तर पश्चिमी राज्यों में 5 दिन में 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, फिलहाल गर्मी से राहत

 

SHARE