MLA Harvindra Kalyan : मनोहर लाल ने गीता के संदेश को चरितार्थ कर कुशल एवं न्याय प्रिय मुख्यमंत्री होने का परिचय दिया: हरविंद्र कल्याण

0
86
विधायक हरविंद्र कल्याण
विधायक हरविंद्र कल्याण
  • कहा- व्यवस्था परिवर्तन और सुशासन का कार्य करके मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों के दिलों पर छोड़ी अमिट छाप

Aaj Samaj (आज समाज),MLA Harvindra Kalyan,प्रवीण वालिया, करनाल, 20 फरवरी। : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक हरविंद्र कल्याण ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने गीता के संदेश को चरितार्थ किया है और कुशल एवं न्याय प्रिय शासक होने का परिचय दिया है। व्यवस्था परिवर्तन और सुशासन का कार्य करके मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ने का काम किया है। विपक्ष पोर्टल की सरकार कहता है लेकिन पोर्टल किसी के साथ भेदभाव नहीं करता, इस तरह से सरकार ने सीधे रूप से पात्र जरूरतमंद को लाभान्वित करने का काम किया है। वर्तमान में 681 योजनाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि मेरा पानी मेरी विरासत योजना किसानों के लिए तथा भावी पीढिय़ों के लिए बहुत ही लाभदायक साबित हो रही है। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी क्रियान्वित करके सभी कर्मचारियों के लिए सरकार ने सराहनीय काम किया है। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए कर्मयोगी कार्यशालाओं का आयोजन किया है। सरकार ने बिजली व्यवस्था में सुधार करके 24 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित की गई है। उन्होंने पिछले सरकार के दस साल के कार्यकाल से तुलना करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियाँ गिरवाई। उन्होंने कहा कि शुगर मिल 2014 में 11 थी जो बढक़र 14 हो गई हैं। वहीं कई मिलों का नवीनीकरण भी किया गया है। महाविद्यालय 105 से बढक़र 182 हो गए हैं। इसके अलावा, विश्वविद्यालय 43 से बढक़र 56, आईटीआई 142 से बढक़र 192, मेडिकल कॉलेज 7 से बढक़र 15, हेल्थ इंस्टीट्यूट 3944 से बढक़र 4266, और सडक़ें 23548 किलोमीटर से बढक़र 28000 किलोमीटर से ज्यादा हो गई हैं।

हरविंद्र कल्याण ने कहा कि प्रदेश सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान में हर कदम उठा रही है। उनकी अनुग्रह राशि 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए की है। घायल सैनिक को 15 लाख से 35 लाख रुपए और अनुकंपा के आधार पर साढ़े 300 से ऊपर सरकारी नौकरियां देने का काम किया है जबकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में केवल 6 व्यक्तियों को ही अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी मिली थी। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के भी सार्थक परिणाम आए हैं जो 2014 में लिंगानुपात 681 होता था जो अब बढक़र 941 हो गया है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में दो महिला थाना से बढक़र महिला थानों की संख्या 33 हो गई है। राजकीय महिला कॉलेज 29 से 61 करने का काम किया है। बुजुर्गों की पेंशन ₹1000 से बढ़ाकर ₹3000 की गई है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय ₹14000 किया गया है। आज पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की 50% भागीदारी हुई है। राशन डिपो भी 33% महिलाओं को देने का निर्णय किया गया है। आयुष्मान चिरायु योजना का लाभ प्रदेश के लोगों को मिल रहा है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा पूर्ण रूप से अंत्योदय परिवारों के लिए वरदान साबित हुई है। सरकार ने 43201 लोगों को अपने आवास उपलब्ध करवाए हैं। 36000 करोड़ रुपए घाटे में चलने वाली बिजली कंपनियों को मुनाफे में लाने का काम किया गया है। 2014 में केवल 874 कॉलोनी रेगुलर थी आज 1152 को रेगुलर किया गया है।

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE