रोहतक: डॉ. विजय ने किया पौधारोपण अभियान का शुभारम्भ

0
513

संजीव कुमार, रोहतक:
सांपला के गर्वमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल में आज डीईओ डॉ. विजय लक्ष्मी ने पौधारोपण अभियान का प्रारंभ करते हुए कहा कि पर्यावरण प्रेम व संरक्षण की भावना विद्यालयों में ही जागृत होती है। छोटे बच्चों को पेड़-पौधों के बारे में समुचित जानकारी देकर उन्हें पर्यावरण प्रेमी बनाना हर अध्यापक का कत्र्तव्य है। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर प्रकृति को हरा-भरा बनाने का संकल्प भी पूरा हो सकता है। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक पौधे रोपित कर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
स्कूल प्राचार्य संदीप नैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व छात्रों को रोपे गये पौधों की देखभाल करने का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम का आयोजन इको क्लब के इन्चार्ज अजीत कौर, एनएसएस इन्चार्ज पूनम देवी व स्काऊट इंचार्ज वरूण, निधि, मीनू देवी, आशा रानी, कृष्णा की देखरेख में किया गया।
लहर एनजीओ के प्रधान डॉ. सितेन्द्र व अशोक मान ने विद्यालय को हैंड फ्री सैनेटाइजर मशीन, हैंडवाश, मॉस्क व गरीब विद्यार्थियों को कापियां भी वितरित की गई। इस पौधारोपण अभियान में सांपला बीईओ जितेन्द्र खत्री, एसएमसी प्रधान अशोक कुमार, म्यूनिसिपल कमेटी के वाइस चेयरमैन योगेश ओहल्याण, पार्षद शिव कुमार, पार्षद जोगेन्द्र, पार्षद राजेश वर्मा, पार्षद सुन्दर ओहल्याण, एसएमसी प्रधान अशोक कुमार, सुन्दर आदि ने स्कूल स्टॉफ व छात्रों के साथ मिलकर पौधारोपण में हिस्सा लिया।

SHARE