Dr. Tejindra and Dilbag Akela : डॉ0 तेजिंद्र और दिलबाग अकेला भिवानी में हुए सम्मानित

0
38
कैथल के साहित्यकार डा तेजिन्द्र व दिलबाग अकेला को सम्मनित करते हुए आयोजक।
कैथल के साहित्यकार डा तेजिन्द्र व दिलबाग अकेला को सम्मनित करते हुए आयोजक।
  • इन दोनों साहित्यकारों के नव प्रकाशित लघुकविता-संग्रहों का भी हुआ लोकार्पण

Aaj Samaj (आज समाज),Dr. Tejindra and Dilbag Akela,मनोज वर्मा,कैथल: भिवानी की साहित्यिक संस्था आनन्द कला मंच द्वारा लोक साहित्यकार Ÿ जयलाल दास की 92 वीं जयंती पर कैथल के साहित्यकार में डॉ0 तेजिंद्र और दिलबाग अकेला को सम्मानित किया गया। आयोजित सम्मान-समारोह में डॉ0 तेजिंद्र को मेजर शमशेर सिंह एडवोकेट लघुकविता गौरव सम्मान -2024 से तथा दिलबाग अकेला को शकुंतला देवी स्मृति सम्मान-2024 से सम्मानित किया गया। इन दोनों साहित्यकारों को अंग-वस्त्र, सम्मान-पट्टिका, सम्मान-पत्र एवं ग्यारह सौ रुपये की धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इन दोनों साहित्यकारों को समारोह के अध्यक्ष डॉ0 मधुकांत, विशेष आमंत्रित साहित्यकार प्रोफ़ेसर रूप देवगुण, मुख्य अतिथि जय भगवान सिंगला, विशिष्ठ अतिथि जय भगवान सैनी और डॉ0 अंजू दुआ जैमिनी , आनन्द कला मंच के अध्यक्ष आनन्द प्रकाश आर्टिस्ट और आनन्द कला मंच प्रकाशन की प्रकाशिका सुनीता आनन्द ने सम्मानित किया। सम्मान-समारोह की इसी कड़ी में कैथल के डॉ0 तेजिंद्र के सौजन्य से अपने माता-पिता की स्मृति में टोहाना (हरियाणा) के साहित्यकार विनोद सिल्ला को जगदीश राम एवं मामो देवी लघुकविता गौरव सम्मान- 2024 से सम्मानित किया गया। पुस्तक-लोकार्पण कार्यक्रम में डॉ0 तेजिंद्र के नव प्रकाशित लघुकविता-संग्रह मैंने देखा है और दिलबाग अकेला के लघुकविता-संग्रह भावनाओं का समन्दर का लोकार्पण अतिथि-गणों एवं मंच व प्रकाशन से जुड़े पदाधिकारियों ने किया।

यह भी पढ़ें  : Central Social Welfare Board : 22 जनवरी हर भारतवासी के लिए गौरव का दिन – चंद्रकला

यह भी पढ़ें  : Beti Bachao-Beti Padhao : एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकरं दिया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE