डा. मनमोहन का भाजपा पर निशाना, इनका- राष्ट्रवाद फूट डालो, राज करो पर आधारित : Dr. Manmohan’s Target On BJP

0
713
Dr. Manmohan's Target On BJP
Dr. Manmohan's Target On BJP

Dr. Manmohan’s Target On BJP

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:
Dr. Manmohan’s Target On BJP : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर हमला किया है। उन्होंने एक वीडियो जारी करके आरोप लगाया है कि इनका राष्ट्रवाद अंग्रेजों के फूट डालो और शासन करो की नीति पर आधारित है। इसके अलावा मनमोहन सिंह ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का बचाव भी किया है।

READ ALSO : पिछले 24 घंटे में सामने आए 30 हजार से ज्यादा नए मामले, 541 लोगों की हुई मौत : Corona update of 17 February 2022

चरणजीत चन्नी का समर्थन

डॉ. मनमोहन सिंह ने पंजाब चुनाव के संबंध में कहा कि लोग कांग्रेस के अच्छे कामों को याद रख रहे हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले पर भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब की जनता का अपमान करने की कोशिश की थी। इस समय अमीर लोग और अमीर हो रहे हैं। गरीब लोग और गरीब होते जा रहे हैं।(Dr. Manmohan’s Target On BJP)

हमारी सीमाओं पर बैठा चीन

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार के पास आर्थिक नीतियों के संबंध में कोई समझ नहीं है। यह मुद्दे सिर्फ देश तक ही सीमित नहीं हैं। यह सरकार विदेश नीतियों पर भी विफल साबित हुई है। चीन हमारी सीमाओं पर बैठा है। इस मुद्दे को दबाने की कोशिश की जा रही है।

Dr. Manmohan’s Target On BJP

READ ALSO : राष्ट्रीय कुडो में डीपीएस के सिद्धार्थ को गोल्ड : Gold Medal In Kudo Competition

READ ALSO : यात्रीगण ध्यान दें! 18 से 28 की 14 ट्रेनें रद्द, 10 के रूट बदले : Trains Cancelled

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE