रोहतक : डा. महेश ख्यालिया को किया सम्मानित

0
532
Dr. Mahesh Khyalia honored
Dr. Mahesh Khyalia honored

संजीव कुमार, रोहतक :
भारतीय शिक्षण मंडल हरियाणा द्वारा जाट कालेज के प्राचार्य डा. महेश ख्यालिया को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने पर सम्मानित किया गया। शिक्षण मंडल हरियाणा के प्रकाशन प्रमुख डा. बलबीर शास्त्री कई पदाधिकारियों सहित कालेज पहुंचे और कालेज प्राचार्य डा. महेश ख्यालिया से मुलाकात कर उन्हें गुरु पर्व शिक्षक वंदन प्रमाण पत्र और पुस्तकें देकर सम्मानित किया।
डा. बलबीर शास्त्री ने बताया कि वे अब तक रोहतक जिले में शिक्षा, खेलों व सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच प्राचार्यों को सम्मानित कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षाविदों को सम्मानित करने की यह कड़ी गुरु पर्व के उपलक्ष्य में शुरू की गई है। इसी कड़ी में शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों के लिए जाट कालेज के प्राचार्य डा. महेश ख्यालिया को आज सम्मानित किया जा रहा है। जोकि शिक्षण मंडल के लिए बड़े गौरव की बात है। शिक्षण मंडल के वरिष्ठ सदस्य डा. शमशेर तोगडिया ने मंडल के सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।
सम्मान समारोह में भारतीय शिक्षण मंडल के प्रकाशन प्रमुख डा. बलबीर शास्त्री, जिला प्रधान महावीर देशवाल, उपप्रधान महासिंह मलिक, जिला मंत्री संजीव कुमार व कोषाध्यक्ष आनंद हुड्डा (सेवानिवृत्त जिला खेल अधिकारी) के अलावा डा. दिलबाग कादियान, डा. दयानंद मलिक, डा. शमशेर तोगडिया आादि उपस्थित रहे।

SHARE