Dr. Jasbir Singh Aulakh :जिला के आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा केंद्रों में सीएमओ व डीएमसी ने रात में की दबिश

0
141
सिविल सर्जन डॉ. जस्बीर सिंह औलख।
सिविल सर्जन डॉ. जस्बीर सिंह औलख।

Aaj Samaj, (आज समाज),Dr. Jasbir Singh Aulakh,अखिलेश बंसल, बरनाला:
जिलेवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने अब जमीनी स्तर पर पैनी नजर रखनी शुरु कर दी हैं। गौरतलब है कि सोमवार-मंगलवार की रात सिविल सर्जन बरनाला डॉ. जसबीर सिंह औलख ने अनुमंडलीय अस्पताल तपा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौड़ का औचक निरीक्षण किया, वहां दाखिल भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सेहत सेवाओं व सहूलतों की जानकारी भी एकत्रित की।

स्वास्थ्य सेवाओं को लगन से करने को दिए दिशा निर्देश

सिविल सर्जन डॉ. औलख ने भर्ती मरीजों को चिकित्सकों व स्टाफ द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अस्पतालों में पहुंचे मरीजों के परिजनों से बातचीत करते कहा कि स्वास्थ्य विभाग आम लोगों को 24 घंटे सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध है। इसलिए लोगों को सरकार द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के उपस्थित अमले को स्वास्थ्य सेवाओं को लगन से करने को दिशा निर्देश दिए। इसी दौरान डीएमसी डॉ. गुरमिंदर औजला ने सिविल अस्पताल बरनाला की इमरजेंसी कक्ष में दबिश की, जहां स्वास्थ्य अमला को ड्यूटी पर तैनात होने की पुष्टि की।

करसना डायग्नोस्टिक नामक स्थापित हुई लेबोरेट्री

सिविल सर्जन डॉ. औलख ने आम लोगों से जिला के मुख्य सिविल अस्पताल में करसना डायग्नोस्टिक नामक स्थापित हुई लेबोरेट्री का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि ईलाज में मेडिकल टेस्ट ही सबसे महंगे होते हैं। महंगे टेस्टों से राहत दिलाने के लिए ही बरनाला के सिविल अस्पताल में करसना डायग्नोस्टिक लैबोरेट्री स्थापित हुई है। जिसमें बाजार की लेबारट्रियों के मुकाबले 60 से 70 फीसद कम रेटों पर मेडिकल टेस्ट करने की सुविधा दी जा रही है।

यह भी पढ़ें : National Award 2023 :राष्ट्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्धम पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

यह भी पढ़ें : SDM Harshit Kumar IAS ने ऐच्छिक ग्रांट की राशि का चेक सौंपा

Connect With  Us: Twitter Facebook

SHARE