गुरदासपुर : डॉक्टर बाजवा बने प्राइवेट डॉक्टर एसोसिएशन के प्रधान

0
361
गगन बावा, गुरदासपुर :
डॉक्टर बलविंदर सिंह बाजवा को गुरदासपुर के प्राइवेट डॉक्टरों की एसोसिएशन का नया प्रधान चुना गया है। इसके साथ डॉक्टर एसके पन्नू और डॉक्टर जितेंद्र अग्रवाल को सर्व सहमति से उपप्रधान बनाया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए डॉ एचएस कलेर ने बताया कि यह चुनाव एसोसिएशन के पहले प्रधान डॉक्टर सतिंदर महाजन की ओर से इस्तीफा दिए जाने के बाद कराए गए इस चुनाव में 60 के करीब प्राइवेट डॉक्टर और उनके परिवारों ने भाग लिया।
ज्ञात रहे कि डॉ. महाजन करीब 15 साल लगातार प्रधान के पद पर रहे और डॉक्टरों ने उनकी कारगुजारी की प्रशंसा की। नए बने प्रधान डॉ बाजवा ने कहा कि वह और उनकी टीम गुरदासपुर के डॉक्टरों की हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि अब एसोसिएशन का नाम प्राइवेट डॉक्टर की बजाय गुरदासपुर डॉक्टर्स एसोसिएशन होगा। बाजवा ने कहा कि एसोसिएशन की अगली बैठक में नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
SHARE