Dr. Ashok Kumar को फिर से मिली जिला मीडिया प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी

0
153
डा. अशोक कुमार
डा. अशोक कुमार
  • भाजपा में चापलूसों को कोई स्थान नही : अशोक कुमार

Aaj Samaj (आज समाज), Dr. Ashok Kumar, प्रवीण वालिया, करनाल, 9 फरवरी :
भाजपा जिला कार्यकारिणी में फिर से डा. अशोक कुमार को मीडिया प्रमुख बनाया गया है। उन्होंने इसके लिए भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा का आभार जताते हुए कहा जिस प्रकार मुझ पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने विश्वास जताते हुए प्रदेश नेतृत्व से विचार विर्मश के बाद मुझे फिर से करनाल जिला मे मीडिया प्रमुख का महत्वपूर्ण दायित्व दिया है इसके लिए मे उनका हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी,प्रदेश प्रभारी विपल्व देव एवं प्रदेश संगठन मंत्री फनिन्द्र नाथ शर्मा का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ।

उन्होंने संगठन को विश्वास जताते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने मुझ पर विश्वास जताते हुए फिर से मीडिया का यह जो महत्वपूर्ण दायित्व दिया है इस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक कैडर बैस पार्टी है ओर इसमे कोई भी कार्यकर्ता अपने अच्छे कार्य के बल पर कोई भी महत्वपूर्ण पद प्राप्त कर सकता है इस पार्टी में चापलूसों को कोई स्थान नहीं ।

उन्होंने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष सबको साथ लेकर चलने मे विश्वास रखते हैं ओर उनकी इस संगठन के प्रति इमानदारी,कर्मठता के कारण है दूसरी बार जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर शोभायमान किया गया है। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2014 से लगातार महात्मा गांधी के ग्राम्य विकास के बिना स्वराज की कल्पना नहीं की जा सकती के मूलमंत्र पर चलते हुए ग्राम विकास की दिशा में भूतपूर्व कार्य किया गया है।

इससे न केवल गांवों में विकास की तस्वीर बदली है, बल्कि शहरों जैसी सुविधाएं मिली हैं। न्उहोंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सत्ता को केवल सेवा का माध्यम मानते हैं। दीनदयाल उपाध्याय की तरह केवल जनता और प्रदेश के लिए अच्छा सोचने और करने का मादा मनोहर लाल ही रखते हैं।प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दूरदर्शी सोच के अनुरूप आज व्यवस्था में परिवर्तन हुआ और सुशासन को लेकर कार्य किए गए हैं।

यह भी पढ़ें  : HCS Exam: करनाल में 47 सेंटर पर 14,664 कैंडिडेट देंगे परीक्षा

यह भी पढ़ें  : Sponsorship Scheme: बच्चों के कल्याण के लिए सरकार चला रही कई योजनाएं

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE