Double Marriage Case शहर में ही दो पत्नियां, शक के बाद खुली पोल

0
565
Double Marriage Case

आज समाज डिजिटल, सोनीपत:

Double Marriage Case सोनीपत में एक युवक के अपने ही शहर में दो शादियां करने का मामला प्रकाश में आया है। युवक अपनी दोनों पत्नियों के साथ अलग-अलग फ्लैट में रहता था। वह दोनों के पास भी आता-जाता रहता था। उसने इस बात की भनक तक अपनी पहली पत्नी को लगने नहीं दी। दोनों पत्नियों से बच्चे भी हैं। लेकिन शक होने पर पहली पत्नी ने उसको पकड़ लिया तो अब वो उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वह मुरथल स्थित एक सोसायटी में रहती है। उसकी शादी 2004 में रविंद्र मान के साथ हुई थी। शादी के बाद उनकी आठ साल की बच्ची है। लंबे समय से दोनों बच्ची के साथ खुशी से रहते आ रहे थे। पीड़िता ने बताया कि उसने पति ने उन्हें समय देना बंद कर दिया था। काम का बहाना बनाकर वो घर से चला जाता था। जब उसे शक हुआ तो एक दिन उसने पति का पीछा किया। पीछे करते हुए वह सेक्टर-23 में पहुंची, जहां उसका पति व दूसरी महिला मिली।

पहली पत्नी को देने लगा धमकी Double Marriage Case

जब उसने इस बात की जांच की तो पता चला की वह उसकी दूसरी पत्नी है। जिससे उसके दो बच्चे हैं। जो शहर के निजी स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल से जानकारी मिली कि बच्चे के पिता का नाम रविंद्र लिखा हुआ है। इस संबंध में जब उसने अपने पति रविंद्र से बातचीत की तो वह मामले को टालने लगा। जब उसने उसके पुख्ता सबूत उसके सामने रखे तो उसे धमकी देने लगा।

पीड़िता ने लगाए ये आरोप Double Marriage Case

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति उसकी बेटी व उसकी हत्या करना चाहता है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक को अवगत करवाया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुरथल थाना पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही हैं। जल्द आरोपित को काबू कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Also Read : Share Market Update Today शेयर बाजार धड़ाम! खुलते ही 811 पॉइंट लुढ़का

Read Also : Human Rights Day Messages 2021

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE