सभी देवताओं में प्रथम पूज्य माने गए हैं गणेश जी
Guruvaar upaay, (आज समाज), नई दिल्ली: श्री गणेश सभी देवताओं में प्रथम पूज्य माने गए हैं। ये सदा प्रसन्न रहने वाले देवता है। उन्हें बुधवार के अलावा गुरुवार के दिन भी पूजा जाता है और वे खूब सारे वरदान देते हैं। भगवान गणेश की पूजा करने से जहां एक तरफ व्यक्ति मनचाही सफलता पा सकता है तो वहीं दूसरी तरफ जीवन में चल रही हर तरह की परेशानियों से छुटकारा भी पा सकता है। उन्हें बहुत सरल उपायों से खुश किया जा सकता है।
उपाय
- सिंदूर: श्री गणेश को सिंदूर अत्यंत प्रिय है। गुरुवार के दिन हल्दी मिश्रित सिंदूर उनके चरणों में रखने से मनोवांछित फल शीघ्र ही मिलता है।
दूर्वा: गुरुवार के दिन 11 दूर्वा पत्तियां श्री गणेश के पेट पर चिपकाएं। धन संबंधी सारे मामले सुलझ जाएंगे और अथाह दौलत आने के रास्ते खुल जाएंगे।
- मोदक: श्री गणेश को गुरुवार के दिन 4 मोदक या लड्डू का भोग लगाएं। एक मोदक उनके पास रखा रहने दें। दूसरा किसी गणेश मंदिर में चढ़ा दें। तीसरा किसी 4 साल के बच्चे को दें और चौथा स्वयं खा लें। यह धन प्राप्ति का अचूक गणेश उपाय है।
- लाल फूल: श्री गणेश को अपनी ताकत बनाना है तो लाल गुड़हल का फूल उनके सिर पर चढ़ाएं और सूखने पर उसे पर्स में रख लें। यह आपकी हर विपत्ति में ताकत बनेगा।
यह उपाय भी जरूर करें
- अगर आप अपने बिजेनस संबंधी हर कार्य की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो चतुर्थी के दिन संकटनाशन गणेश स्त्रोत में दिए गए भगवान के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- ‘प्रणम्यं शिरसा देव गौरीपुत्रं विनायकम। भक्तावासं: स्मरैनित्यंमायु:कामार्थसिद्धये।।
- अगर आप जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन प्रथम पूज्यन भगवान गणेश के इस मंत्र का 5 बार जप करें। मंत्र है- ‘प्रथमं वक्रतुंडच एकदंतं द्वितीयकम। तृतीयं कृष्णं पिङा्क्षं गजवक्त्रं चतुर्थकम।।
- अगर आप दूसरों के मुकाबले अपने आपको ताकतवर बनाना चाहते है, अपनी शक्ति का लोहा मनवाने के लिए श्री गणेश के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- नवमं भालचन्द्रं च दशमं तु विनायकम। एकादशं गणपतिं द्वादशं तु गजाननम।।
- अगर आप अपने दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं और अपने हर कार्य में सिद्धि पाना चाहते हैं तो उसके लिए गुरुवार के दिन इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है- गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करने के बाद भगवान के आगे कपूर का दीपक जलाएं।
- अगर आपको नौकरी संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो उन परेशानियों से छुटकारा पाने के दिन गणपति जी के इस मंत्र का 108 बार जाप करें। मंत्र है- श्री गणेशाय नम:।
- अगर जीवन से अशुभता को मिटाकर शुभता लाना चाहते हो या अपने शुभ फलों को सुनिश्चित करना चाहते हो, तो शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए चतुर्थी के दिन आप गणेश जी के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है- मेधोल्काय स्वाहा।
- यह भी पढ़े : वृषभ, कर्क सहित 5 राशियों को तरक्की दिलाएंगे भगवान विष्णु