सूर्य के कमजोर होने से समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना
Ravivar Upaay, (आज समाज), नई दिल्ली: रविवार के दिन सूर्य भगवान की पूजा करने का विशेष महत्व है। जो मनुष्य विधि-विधान से सूर्य भगवान की पूजा करता है। उसके सभी कष्ट दूर हो जाते है। सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है, लेकिन आज के दिन कुछ काम ऐसे है जो नहीं करने चाहिए। इस दिन सूर्य ग्रह को कमजोर करने वाला भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य भगवान नाराज होते है।
सूर्य के कमजोर होने से असफलता, पिता से मनमुटाव, नौकरी में परेशानी, त्वचा रोग आदि जैसी समस्यओं का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य का संबंध आत्मा, हड्डियों, आंख, आत्मबल और पिता से हैं। ऐसे में रविवार को कुछ चीजों खाने से परहेज करना चाहिए, जिससे सूर्य की कृपा बनी रहे और उसका बल कमजोर न हो। इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे की आज के दिन किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
काली उड़द की दाल
रविवार के दिन भोजन में काली उड़द की दाल का सेवन न करें। ऐसा करने से शनि देव अप्रसन्न होते हैं। शनि और सूर्य देव में टकराव बढ़ता है। इसके अलावा ब्रह्मवैवर्त पुराण में बताया गया है कि रविवार को मसूर की दाल और लाल साग भी नहीं खाना चाहिए।
नमक खाने से करें परहेज
रविवार को नमक खाने से परहेज करना चाहिए। इस दिन आप नमक खाते हैं तो आपका सूर्य कमजोर होगा। इससे आत्मबल और सेहत खराब हो सकती है। सरकारी कार्र्यों में बाधाएं आ सकती हैं। नमक का संबंध शनि और राहु से माना जाता है, जो दोनों ही सूर्य के शत्रु ग्रह माने जाते हैं। इस वजह से रविवार व्रत में भी नमक का परहेज बताया गया है।
तामसिक वस्तुओं का नहीं करना चाहिए सेवन
रविवार के दिन मांस, मछली, शराब आदि जैसी तामसिक वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए। इन तामसिक पदार्थों के सेवन से आपका सूर्य खराब होगा, जिसकी वजह से पितृ दोष लग सकता है, पिता से संंबंध खराब हो सकते हैं, आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। मन अस्थिर हो सकता है।
खट्टा भोजन करने से भी बचे
रविवार को कोशिश करें कि खट्टा भोजन न करें। जैसे कि रविवार को नींबू, इमली, अचार जैसी चीजें न खाएं तो अच्छा रहेगा। इनका सेवन करने से आपकी कुंडली में सूर्य की ऊर्जा प्रभावित हो सकती है।
तला-भुना न खाए
सूर्य की ऊर्जा की शुद्धता को बनाए रखने के लिए रविवार के दिन तैलीय भोजन से परहेज करना चाहिए। इस दिन तला-भुना न खाएं।
ऐसा भोजन करना चाहिए
रविवार के दिन आप सूर्य ग्रह से संबंधित वस्तुओं का सेवन कर सकते हैं। यह आपकी सेहत के लिए अच्छा होगा। रविवार को आप घी, गेहूं, गुड़, लाल फल जैसे सेब, अनार, गाय का दूध, मूंग दाल, पीले और लाल रंग की सब्जियों, सूरजमुखी का तेल आदि खा सकते हैं। लेकिन ये भी एक संतुलित मात्रा में होने चाहिए। इस दिन व्रती को दिन भर सात्विक आहार करना चाहिए और संयम रखना चाहिए।
सूर्य भगवान की पूजा करें
रविवार के दिन भगवान भास्कर की पूजा करनी चाहिए। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत होना चाहिए और भगवान सूर्य की पूजा करनी चाहिए। सूर्योदय के समय सूर्य देव को अर्घ्य दें और पूजा पाठ करें। यह दिन सूर्य देव से जुड़ा है और सूर्य ग्रहों के राजा हैं। ऐसे में रविवार के दिन ऐसी वस्तुओं का सेवन न करें, जिससे कुंडली में सूर्य कमजोर हो।
ये भी पढ़ें : आज बन रहा शिव योग का संयोग, 5 राशियों के लिए सौभाग्यशाली रहेगा दिन
ये भी पढ़ें : रविवार को करें सूर्य और भैरव भगवान की पूजा, कष्टों से मिलेंगी मुक्ति