District Level Seminar On Women Empowerment : महिलाओं को अपनी ताकत पहचानी होगी : सीटीएम

0
64
District Level Seminar On Women Empowerment
  • फैला उजियारा फाउंडेशन ने किया महिला सशक्तिकरण को लेकर सेमिनार का आयोजन
  • जिले की 50 उत्कृष्ट महिलाओं को किया सम्मानित
Aaj Samaj (आज समाज),District Level Seminar On Women Empowerment,पानीपत : प्रदेश की अग्रणी सामाजिक संस्था फैला उजियारा फाउंडेशन द्वारा जिला सचिवालय में महिला सशक्तिकरण पर जिला स्तर के सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में जिले भर की उत्कृष्ट महिलाओं ने उमंग व उत्साह पूर्वक भाग लिया। सेमिनार में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए सीटीएम टीनू पोसवाल ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनने के लिए अपनी ताकत को पहचानना होगा। इस दिशा में और कार्य करने की अभी आवश्यकता है। सरकार द्वारा आज हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाने के अवसर प्रदान किया जा रहे हैं। इन अवसरों का लाभ उठाकर बहुत सी महिलाओं ने अपने जीवन के स्तर में काफी सुधार किया है।

बच्चों में अच्छे संस्कार डालें

उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे बच्चों में अच्छे संस्कार डालें। सेमिनार की अध्यक्षता प्रख्यात समाज सेविका कुमारी रंजीत कौशिक ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जब तक महिलाएं मजबूती के साथ खड़ी नहीं होगी हालातो का मुकाबला करना असंभव है। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं इस सदी की प्रतिभावान शिक्षित महिलाएं हैं। जो हर प्रकार की स्थिति में संघर्ष कर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान को लेकर अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है जिनका लाभ लेकर महिलाओं को आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके पर जिले की 50 उत्कृष्ट महिलाओं को नगराधिश ने सम्मानित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विभिन्न विभागों की महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने विचार प्रकट किये। सेमिनार में शिक्षा विभाग, आंगनवाड़ी, श्रम विभाग और दर्जनों विभागों की महिलाएं उपस्थित रही।
SHARE