कल कुमारी शैलजा के जन्मदिन पर जिला कांग्रेस लगाएगी रक्तदान शिविर : बत्तरा

0
691
blood donation camp
blood donation camp
प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा कुमारी सैलजा  ने किसानों की शहादत को देखते हुए अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से मनाने का फैसला किया है। इसी के मद्देदेनजर जिला कांग्रेस यमुनानगर के सभी साथियों ने बहन कुमारी सैलजा जी का जन्मदिन 24 सितम्बर दिन शुक्रवार सुबह 9 बजे को जिला कांग्रेस यमुनानगर   शिबूमखन धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन करके मनाया जाएगा व कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया जाएगा। जरूरत मन्द लोगों को फल आदि जरूरी सामान वितरित करके जिला यमुनानगर के सभी कांग्रेस जन कुमारी सैलजा की लम्बी आयु एवं उज्जवल भविष्य की कामना करेंगें ताकि कुमारी सैलजा का मजबूत नेतृत्व हरियाणा कांग्रेस को मिलता रहे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस यमुनानगर से सभी कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता व अन्य रक्तदाता सादर आमंत्रित हैं।
हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा कुमारी सैलजा निरन्तर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य कर रही हैं।
इस मौके पर श्याम सुन्दर बतरा कोर्डिनेटर जिला कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व चेयरमैन जिला परिषद यमुनानगर,निर्मल चौहान पूर्व प्रत्याशी,वेद मेहरमपुर,नरपाल गुर्जर, राकेश शर्मा काका, सचिन शर्मा,राजेश शर्मा ,मेम सिंह दहिया,अमरजीत कोहली, टिंकू काम्बोज,अशोक पूर्व पार्षद,अधिवक्ता मधु चौधरी, इकबाल मुसिम्बल, फूलचंद, लछमन अंसल, रमेश,देसराज,आकाश बतरा ,प्रदीप कुमार, कोच गुरमीत सिंह ,लवली मल्होत्रा, मनप्रीत सिंह,विक्रम,ज्ञान चन्द कंसल,करुणा राम आदि मौजूद रहे।
SHARE