ओबीसी मोर्चा की जिला भाजपा अध्यक्ष ने ली बैठक

0
352
District BJP President of OBC Morcha took meeting
District BJP President of OBC Morcha took meeting

आज समाज डिजिटल,पानीपत:
जिला भाजपा के ओ बी सी मोर्चा के कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा में जुटे। जन सेवा के कार्यों में संयोजकों का सहयोग करें। ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने अपने हुड्डा स्थित कार्यालय पर जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही।

सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर पौधारोपण करे

डॉ अर्चना ने कहा की 25 सितंबर को सभी कार्यकर्त्ता अपने अपने बूथ पर प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को बूथ समिती सहित अन्य स्थानीय लोगों के साथ सुनना तय करें। उसके उपरांत सभी कार्यकर्त्ता महान विचारक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाए साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाले। डॉ अर्चना ने कहा की उसी दिन सभी कार्यकर्त्ता अपने अपने बूथ पर पौधारोपण करे।बैठक में मुख्य रूप से सुलेख डिडवाड़ा, मेघ राज गुप्ता, पार्षद लोकेश नांगरू, रविन्द्र भाटिया, बेला भाटिया अशोक कटारिया, डॉ राजबीर आर्य, कुलदीप जांगड़ा, राम सिंह सैनी, बिट्टू प्रजापत , राजेंद्र सेन, पप्पू प्रजापत, केवल कृष्ण वर्मा, जगदीश डोलिया, दयानंद यादव, अशोक रोहिल्ला, कृष्ण पटवारी, सत्यवान जोगी व राकेश रोहिल्लाआदि मोजूद रहे।

ये भी पढ़ें : जनसंपर्क अभियान के तहत सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया

ये भी पढ़ें : विज्ञान के प्रचार-प्रसार में हिंदी की भूमिका महत्त्वपूर्ण- डॉ. राहुल सिंघल

ये भी पढ़ें : क्या अशोक गहलोत, शशि थरूर या कुमारी सैलजा बन सकते हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष! पढ़िये ये रिपोर्ट

 Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE