कांग्रेसी नेता देवेंद्र चावला ने मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष व शिक्षा मंत्री की अगुवाई में थामा भाजपा का दामन

0
360
Devendra Chawla said goodbye to Congress
Devendra Chawla said goodbye to Congress

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र चावला ने शुक्रवार को कांग्रेस को अलविदा कह दिया और भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल हो गए। बिलासपुर रोड जगाधरी से उनका काफिला पंचकूला भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हुआ।

भाजपा का थामा दामन

जहां पर पहुंचकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़, शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर, विधायक घनश्यामदास अरोड़ा व जिलाध्यक्ष राजेश सपरा मौके पर मौजूद रहे और उनके नेतृत्व में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। वह लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे और कांग्रेस के प्रदेश के अनेक उच्च पदों पर आसीन रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि जिस प्रकार का कांग्रेस में सीनियर रहे हैं। उसी प्रकार भाजपा में भी उन का तहे दिल से स्वागत किया जाएगा और पूरा मान सम्मान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : आईसीएआर में पहुंचे उत्तर प्रदेश के शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE