डेराबस्सी : म्यूनिसिपल इंप्लाइज यूनियन के प्रधान बने सोनू

0
359

यशपाल, डेराबस्सी :
डेराबस्सी म्यूनिसिपल इंप्लाई यूनियन की एक अहम बैठक कौंसिल प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी की अगुवाई में हुई। इस दौरान यूनियन द्वारा प्रधान का चुनाव करवाए जाने का फैसला किया गया जिसमें सर्वसम्मति से सोनू को प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा तरनप्रीत कौर को उपप्रधान, शिवराम महासचिव, भूपेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, गुरविंदर सिंह शैली शर्मा व दर्शन कुमार को सलाहकार चुना गया। नवनियुक्त प्रधान सोनू ने कौंसिल प्रधान रणजीत रेड्डी के अलावा सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते कहा कि वे उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को तन मन से निभाएंगे और यूनियन की बेहतरी के लिए हर संभव कोशिश करते रहेंगे। इस मौके कई अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

SHARE