जिला स्तरीय गीता महोत्सव को लेकर उपायुक्त ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

0
220
Deputy Commissioner held a press conference regarding district level Geeta Mahotsav

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:

  • जनभागीदारी से भव्य तरीके से मनाया जाएगा गीता महोत्सव : उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर
  • नागरिकों को मिलेगा हाथों से बने उत्पाद खरीदने का मौका

आगामी 2 से 4 दिसंबर तक आईटीआई में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय गीता महोत्सव को जन भागीदारी से भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस बार हस्तकला, शिल्प कला, लोक कला तथा अन्य किसी भी विधा में पारंगत व्यक्ति व संस्थाओं को प्रदर्शनी में अपने स्टाल लगाने का मौका मिलेगा। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने आज गीता महोत्सव को लेकर मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।

डीसी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव में इस बार प्रदर्शनी में आम नागरिकों व सामाजिक संस्थाओं को हस्तकला व शिल्प कला दिखाने का भी मौका मिलेगा। कोई भी नागरिक डीआईपीआरओ कार्यालय में प्रदर्शनी में अपना स्टॉल लगाने के लिए पंजीकरण करवा सकता है। इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। विशेष फ़ूड बनाने में माहिर नागरिक अपना फूड कोर्ट लगवा सकते हैं। वही जिओ गीता की तरफ से गीता के संबंध में प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

शाम 4:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पारितोषिक वितरण समारोह होगा

उन्होंने बताया कि 2 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे श्रीमद्भागवत गीता पूजन एवं हवन के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। प्रदर्शनी एवं सेमिनार का शुभारंभ व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसी प्रकार 3 दिसंबर को सेमिनार व सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 4 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे चामुंडा देवी मंदिर से हवन व वैश्विक गीता पाठ व शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न हिस्सों में होते हुए आईटीआई मैदान में पहुंचेगी। शाम 4:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पारितोषिक वितरण समारोह होगा और अंत में दीपदान के साथ महोत्सव का समापन होगा।

उपायुक्त ने कहा कि यह महोत्सव मनाने का प्रमुख उद्देश्य यही है कि गीता में दिए गए संदेश को पूरा समाज आत्मसात करें। उसमें बताए गए मार्ग पर चलते हुए आगे बढ़े। गीता का गहनता से अध्ययन करने से व्यक्तिगत व सामाजिक जीवन में मनुष्य सही दिशा में जाएगा।

उन्होंने कहा कि कर्म व कर्तव्य की सीख इस ग्रंथ में दी गई है। व्यक्ति को जीवन जीने का सलीका सिखाया गया है। प्रतिदिन व्यक्ति किस प्रकार का व्यवहार करें यह भी इसमें स्पष्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक भागीदारी के लिए स्कूल कॉलेज के बच्चों को भी इस महोत्सव में लाया जाएगा। विभिन्न सामाजिक संगठन लगातार इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस मौके पर महोत्सव की ओवर ऑल इंचार्ज अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह तथा डिप्टी डायरेक्टर उषा रानी भी मौजूद थी।

ये भी पढ़े: विजय जिला परिषद सदस्यों को बांटे उपायुक्त ने प्रमाण पत्र, दी बधाई

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE