Dengue Cases In Haryana 2021 अब तक डेंगू ने ली 4 लोगों की जान, 7 जिले डेंगू के हाटस्पाट बने

0
451
Dengue Cases In Haryana 2021

आज समाज, डिजिटल :

Dengue Cases In Haryana 2021 : स्वास्थ्य विभाग की ओर से हरियाणा को मलेरिया मुक्त बनाने के दावे भी इस बार धरे के धरे रह गए। डेंगू को लेकर हरियाणा में हालात काफी दिनों से बढ़ते ही जा रहे है। प्रतिनिद की बात की जाए तो अब हर रोज लगभग 150 मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में 7 जिले हॉटस्पॉट बने हैं। प्रदेश में डेंगू से अब तक 4 लोगों की जान जा चुकी है। हरियाणा में डेंगू ने इस बार 7 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

डेंगू के केसों की संख्या 10 हजार पार (Dengue Cases In Haryana 2021)

2015 के बाद पहली बार डेंगू के केसों की संख्या 10 हजार पार कर गई है। गंभीर बात ये है कि अभी भी केस रुकने का नाम नहीं ले रहे। हर रोज औसतन 150 नए केस आ रहे हैं। प्रदेश के सात जिले फतेहाबाद, पंचकूला, हिसार, सिरसा, सोनीपत, कैथल और अंबाला डेंगू के हॉटस्पॉट बने हैं। लगातार फोगिंग भी जारी है। बचाव को लेकर जागरूक भी किया गया है। लोगों को चाहिए कि वह अपने आस पास पानी जमा न होने दें। मच्छरों से बचाव के इंतजाम करें।

प्रतिदिन लिए जा रहे 500 सैंपल (Dengue Cases In Haryana 2021)

प्रदेश में अब तक 80814 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। रोजाना 500 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। मरीजों की बात करें तो अब तक प्रदेश में डेंगू से 4 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें पंचकूला, फतेहाबाद, हिसार और नूंह में एक एक मरीज की मौत दर्ज की गई है, जबकि 348 मरीज अस्पतालों में दाखिल हैं। विभाग की तैयारियों का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि करीब एक माह से 25 फोगिंग मशीनों की खरीद की प्रक्रिया की चल रही है।

2015 से अब तक का डाटा (Dengue Cases In Haryana 2021)

वर्ष          डेंगू केस
2015      9921
2016      2994
2017      4550
2018      1936
2019      1207
2020      1377
2021      10 हजार

यहां सबसे अधिक केस (Dengue Cases In Haryana 2021)

जिला                 केस
अंबाला              623
हिसार               877
सिरसा              814
पंचकूला             843
सोनीपत            759
कैथल               799
फतेहाबाद           968

(Dengue Cases In Haryana 2021)

Read Also : Gallantry Awards 2021 वीर चक्र’ से नवाजे गए ग्रुप कैप्टन अभिनंदन

Connect With Us:-  Twitter Facebook  

SHARE