Demonstration Outside CM Manohar Lal Residence आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल आवास के बाहर किया प्रदर्शन

0
324
इशिका ठाकुर,करनाल:
Demonstration Outside CM Manohar Lal Residence:आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल आवास के बाहर किया धरना प्रदर्शन।(Demonstration Outside CM Manohar Lal Residence) प्रदर्शन के दौरान सरकार विरोधी जमकर लगाए नारे। सरकार पर भ्रष्टाचारियों को बचाने का लगाया आरोप। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष बीके कौशिक की अगुवाई में किया गया प्रदर्शन।

मौके पर मौजूद रहा पुलिस बल Demonstration Outside CM Manohar Lal Residence

करनाल स्थित मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला अध्यक्ष बीके कौशिक की अगुवाई में बड़ी संख्या में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास के बाहर मुख्य मार्ग पर करनाल पुलिस ने कड़ी घेराबंदी करते हुए बैरिकेडिंग की गई थी और भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
यह धरना प्रदर्शन आम आदमी पार्टी की ओर से महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ किया गया।

करनाल के साथ-साथ पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला: कौशिक Demonstration Outside CM Manohar Lal Residence

प्रदर्शन के दौरान बोलते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीके कौशिक ने कहा कि करनाल के साथ-साथ पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और महंगाई अपने चरम पर है उन्होंने कहा कि करनाल में डीटीपी और तहसीलदार का मामला बहुत बड़ा मामला है जिसमें सरकार की नाक के नीचे लंबे समय तक भ्रष्टाचार चलता रहा है उन्होंने कहा कि इस भ्रष्टाचार में ना केवल डीटीपी तथा तहसीलदार आरोपी हैं बल्कि और भी कई बड़े अधिकारी और नेता इसमें शामिल हैं लेकिन सरकार उन पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है जो सरासर गलत है सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की कोशिश बिल्कुल नाकाम साबित हो रही है उन्होंने कहा कि आज का यह धरना प्रदर्शन केवल सांकेतिक धरना प्रदर्शन है यदि सरकार ने भ्रष्टाचार और महंगाई पर लगाम लगाने की पहल नहीं की तो आने वाले समय में आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दे पर सरकार के सामने लंबी लड़ाई लड़ेगी। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेडिंग हटाने की भी कोशिश की गई जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया|
SHARE