वेतन नहीं मिला तो प्रदर्शन, सौपेंगे ज्ञापन : गोयत

0
347
submit memorandum, kaithal
submit memorandum, kaithal

कैथल (मनोज वर्मा)। नागरिक अस्पताल कैथल में आज दूसरे दिन भी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का धरना जारी रहा। करोना वैरीयस के नाम पर जिनके लिए ताली थाली बजाई गई। उन करोना वैरियर को 3 महीने से वेतन नहीं, उनकी हाजिरी भी नहीं लगाई जा रही। जिसके विरोध में आज नागरिक अस्पताल कैथल के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों द्वारा धरना देकर रोष प्रकट किया गया। जिसका सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने पुरजोर समर्थन किया। इस अवसर पर बोलते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान जरनैल सिंह व सतबीर गोयत ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों को 3 महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा और ना ही इनकी हाजरी लगवाई जा रही है।

सर्व कर्मचारी संघ की चेतावनी
सर्व कर्मचारी संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते इन कर्मचारियों की हाजिरी लगाकर वेतन नहीं दिया गया तो 25 जून को स्वास्थ्य को मौलिक अधिकार बनाने और आउटसोर्स कर्मचारियों को सरकार के सीधे पे रोल पर लेकर हर महीने की 7 तारीख तक वेतन देने की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय पर बड़ा प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जिला कैथल का कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगा। जिसमें एक एक अधिकारी और ठेकेदारों की पोल खोली जाएगी। आज नागरिक अस्पताल कैथल के सभी आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा सर्व कर्मचारी संघ में पूर्ण आस्था जताते हुए कहा कि हम सभी एकजुट हैं और सर्वकर्मचारी संघ के आंदोलन के साथ हैं। सर्व कर्मचारी संघ ने भी उन्हें आश्वासन दिया आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

सिविल सर्जन का हवाला देते हैं, वेतन नहीं
इस अवसर पर संघ के संगठन सचिव ओमपाल भाल,मंगतराम व अन्य आउटसोर्स कर्मचारियों ने बताया कि जब इस बारे ठेकेदार के प्रतिनिधियों से बातचीत की जाती है तो उनका स्पष्ट जवाब होता है कि हमने लिस्ट सिविल सर्जन कैथल को भेज दी है। लेकिन सिविल सर्जन कैथल जानबूझ कर इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे। इस अवसर पर वीरेंद्र, लाल सिंह, विक्की, सनी, राकेश, सुखदेव ,संगीता, संतरो,सुमन आदि ने भी धरने को संबोधित किया।

 

SHARE