सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, डीसी को ज्ञापन

0
306
Demonstration Against The Government
Demonstration Against The Government

संजीव कौशिक, Rohtak News : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित सभी विभागों के कर्मचारी मानसरोवर पार्क में इकट्ठा हुए। वे प्रदर्शन करते हएु डीसी ऑफिस पहुंचे और हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसकी अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच ने की और मंच संचालन जिला सह सचिव प्रेम घिलोड़िया ने किया।

ये भी पढ़ें :  नौकरी की तलाश में एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं युवाओं का प्रदर्शन

बोले- आंखों पर पट्टी बांधकर बैठी सरकार

कर्मवीर सिवाच, शिवकुमार और प्रेम घिलोड़िया ने कहा के सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा सरकार को कर्मचारियों के बारे में कई बार मांग पत्र दे चुका, लेकिन हरियाणा सरकार कर्मचारियों की मांगों के बारे में आंखें बंद करके बैठी है। सरकारी विभागों में पद खाली पड़े है। सरकार पदों को भरने के बजाय खत्म कर रही है। कच्चे कर्मचारियों की भर्ती के लिए कौशल रोजगार निगम बनाया जा रहा है। इससे कच्चे कर्मचारियों को पक्का होने का रास्ता बंद हो रहा है। आज हरियाणा स्तर पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से कौशल रोजगार निगम भंग करके कर्मचारियों के पक्के भर्ती हो। इसके लिए प्रदर्शन हो रहे हैं। जब तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं होता, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा आंदोलन तेज करेगा।

कौशल रोजगार का रास्ता छोड़ भर्ती करे सरकार

कौशल रोजगार को भंग करके नियमित भर्ती की जाए,जब तक नियमित नहीं होते तब तक समान काम समान वेतन दिया जाए। पुरानी पेंशन प्रणाली लागू हो। उसमें एनपीएस में आए सभी कर्मचारी शामिल हो। निजीकरण ठेका प्रथा बंद हो। आबादी के अनुपात में नए पद बने और लगभग 10 लाख खाली पदों पर नियमित भर्ती की जाए। विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता कायम रहे। निर्णय लेने में सभी शिक्षकों व कर्मचारियों की भागीदारी हो। लेबर कोड बिजली संशोधित बिल, नई शिक्षा नीति व रोड ट्रांसपोर्ट सेटी बिल वापस हो। सभी को सस्ता राशन मिले, एचआरके स्लैब में बदलाव हो। 18 महीने का बकाया डीए का भुगतान किया जाए। पेंशनर को 65-70 75 व 80 कि आयु पर बेसिक पेंशन में 5: बढ़ोतरी मिले ,सभी के लिए कैशलेस चिकित्सा के लिए सरकारी अस्पतालों को समरथ /सक्षम बनाया जाए ।

प्रदर्शन में ये लोग हुए शामिल

प्रदर्शन में बिजली विभाग से धर्मराज कुंडू ,विकास दहिया ,रजिस्टर नंबर 41 से जिला प्रधान शिवकुमार,राज्य उपप्रधान राकेश लाकड़ा , मैंना टूरिज्म से जिला प्रधान जोगेंद्र दलाल, हुड्डा विभाग से राज्य प्रचार सचिव प्रेम घिलोड़िया,राजेंद्रलोहट सुभाषचंदर ,जय भगवान चहल सर्कल प्रधान ,प्रदीप जांगड़ा सचिव ,सत्यवान राठी राज्य उप प्रधान , रेवेन्यू पटवार यूनियन से जयवीर चहल राज्य प्रधान , रोडवेज विभाग से डिपो प्रधान हिम्मत राणा ,नगरपालिका कर्मचारी संघ से अनिल कांगड़ा जिला प्रधान , वन विभाग के राज्य प्रधान जोगेंद्र करोथा,स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन से राज्य उपप्रधान प्रदीप कुमार ,जिला प्रधान दलेल बाजवान ,हेमसा से राज्य उप प्रधान कमल कांत सहरावत,जिला सचिव राकेश शर्मा ,किसान नेता जगफूल ने संबोधित किया ।

ये भी पढ़ें :  अव्यवस्था: भारतीय किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

ये भी पढ़ें : सोनिया गांधी से मिले हुड्डा: 30 को विधायक और दिग्गज पहुंचेंगे चड़ीगढ़

ये भी पढ़ें : सिद्धू को जेल के खर्च पर मिलेगा विशेष भोजन, ये हैं नियम

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE