Demand to build an airport in Kurukshetra: सांसद नायब सिंह सैनी ने लोकसभा सदन में रखी कुरुक्षेत्र में हवाई अड्डा बनाने की मांग

0
290
Demand to build an airport in Kurukshetra
डॉ. राजेश वधवा, कुरुक्षेत्र:
Demand to build an airport in Kurukshetra: सांसद नायब सिंह सैनी ने लोकसभा सत्र में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की मांग को रखते हुए कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की धामिर्क आस्था और पर्यटकों के आवागमन को ध्यान मे रखते हुए कुरुक्षेत्र में एक डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनाने की योजना पर काम किया जाए ताकि देश-विदेश से आने पर्यटकों को आवागमन की सुविधा मिल सके।

कुरुक्षेत्र एक महाभारत कालीन धर्म क्षेत्र

Demand to build an airport in Kurukshetra

सांसद नायब सैनी ने सदन में कुरुक्षेत्र में हवाई अड्डा बनाने की मांग रखते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र एक महाभारत कालीन धर्म क्षेत्र है जहां लाखों श्रद्धालु आते है। हर वर्ष कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जहां देश-विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटक यहां घूमने आते हैं और सूर्य ग्रहण का राष्ट्रीय स्तर का मेला भी यहां आयोजित होता है जिसके अंदर लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां आकर ब्रह्म सरोवर कुरुक्षेत्र में स्नान करते है।

पूरा वर्ष श्रद्धालुओं का चलता रहता है आवागमन

पूरा वर्ष श्रद्धालुओं का आवागमन यहां चलता रहता है। पर्यटक की दृष्टि से और धार्मिक दृष्टि से भी कुरुक्षेत्र एक महत्वपूर्ण स्थान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी विश्व के पटल पर कुरुक्षेत्र को धर्मक्षेत्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य लेकर चल रहे है। उन्होंने नगर विमानन मंत्री से भी अनुरोध करते हुए कहा कि पर्यटकों की दृष्टि से कुरुक्षेत्र को विश्व पटल पर लाने के लिए एक डोमेस्टिक एयरपोर्ट की फिजिकलिटी चेक कराई जाए और अगर संभव हो तो एक एयरपोर्ट कुरुक्षेत्र लोकसभा में स्थापित किया जाए।
SHARE