Delhi Weather Update दिल्ली में ठंड की दस्तक और हल्की बूंदाबांदी होने के आसार

0
495
Delhi Weather Update

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली 

देश की राजधानी दिल्ली में आज बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अलग-अलग जगह हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इसके कारण अगले सप्ताह अधिकतम तापमान चार डिग्री तक लुढक सकता है। कल दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो-दो डिग्री ज्यादा दर्ज रहा। सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। उसके बाद तेज धूप निकल आई। सुबह सफदरगंज में दृश्यता स्तर 600 मीटर रह गया था।

कल दोपहर के बाद विजिबिलिटी और तापमान बढ़ा (Delhi Weather Update)

दिल्ली में कल दोपहर ढाई बजे के बाद विजिबिलिटी साढ़े तीन किलोमीटर थी। इस स्तर को काफी बेहतर माना जाता है। इस दौरान धूप निकलतने से Maximum और Minimum Temperature में भी इजाफा हुआ।

सफदरजंग मौसम केंद्र में इस दौरान अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।

 जानिए क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी (Delhi Weather Update)

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। खासतौर पर शाम के वक्त अलग-अलग हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके चलते अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

Read Also : Bengali New Year Messages 2022

Read Also : Parsi New Year Wishes 2022

Read Also : Merry Christmas Wishes in Hindi

Read Also : Christmas Wishes for Grandparents In English

Read Also : Instagram Captions For Hanukkah 2021

Read Also : Human Rights Day Messages 2021

Connect With Us:-  Twitter Facebook

 

SHARE