Defense Minister Rajnath Singh leaves for France, Rafael will reach India with arms worship: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस रवाना, शस्त्र पूजन के साथ राफेल भारत पहुंचेगा

0
206

राफेल पर तमाम सियासी उठापटक के बाद अब वह समय आ गया है जब राफेल भारत को सौंपा जाएगा। विजयादशमी के दिन राफेल लड़ाकू विमान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सौंपा जाएगा। भारत के लिए पहला राफेल लेने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज फ्रांस रवाना हो गए हैं। इस दौरान वे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों से भी मिलेंगे। बता दें कि राफेल को लेने के बाद फ्रांस में इसका शस्त्र पूजन भी किया जाएगा। दरअसल हिंदू परंपरा के अनुसार शस्त्रों का पूजन किया जाता है। विदेश की भूमि पर अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए रक्षा मंत्री दशहरे के दिन शस्त्र पूजा करेंगे इसके बाद वह राफेल में उड़ान भी भरेंगे। मंगलवार सुबह राजनाथ सिंह का फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात का कार्यक्रम है।

जिस दिन वायुसेना को पहला राफेल विमान मिलेगा उसी दिन भारत में दशहरा भी मनाया जाएगा। इस खास दिन के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस में ‘शस्त्र पूजा’ (हथियारों की पूजा) भी करेंगे। राजनाथ के करीबी रक्षा अधिकारियों ने कहा कि अपने गृह मंत्री कार्यकाल के दौरान से राजनाथ हर दशहरे पर शस्त्र पूजन करते हैं। अब रक्षा मंत्री होने के नाते भी वह अपनी इसी परंपरा को जारी रखेंगे। फ्रांस के मेरीग्नैक में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को फ्रांस पहला राफेल विमान सौंपेगा। इस कार्यक्रम में फ्रांसीसी रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले भी हिस्सा लेंगी। फ्रांस और भारत के बीच ‘एनुअल डिफेंस डायलॉग’ का आयोजन भी होगा जिसमें राजनाथ सिंह और फ्लोरेंस पार्ले दोनों देशों के रक्षा संबंधों पर चर्चा करेंगे। नौ अक्टूबर को राजनाथ सिंह फ्रेंच डिफेंस इंडस्ट्री के सीईओ की एक सभा को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री इन अधिकारियों को मेक इन इंडिया में भागीदार बनने की अपील कर सकते हैं।

SHARE