Death Due To Drowning In Water : लड़का व लड़की की मौत के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, शरीर पर नहीं मिले कोई चोट के निशान : कृष्ण एसएचओ

0
92
कृष्ण एसएचओ
कृष्ण एसएचओ
  • लड़का व लड़की की मौत के मामले में पुलिस ने किया खुलासा, दोनों की मौत पानी में डूबने से हुई , शरीर पर नहीं मिले कोई चोट के निशान : कृष्ण एसएचओ

Aaj Samaj (आज समाज), Death Due To Drowning In Water , इंद्री ,18 सितम्बर, इशिका ठाकुर
लड़का व लड़की के मौत के मामले में पुलिस ने किया खुलासा दोनों की मौत पानी में डूबने से हुई शरीर पर नहीं मिले कोई चोट के निशान पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भी हत्या जैसा मामला नहीं आया है | रादौर हलके के खुर्दबन का लड़का व धनोरा जागीर की लड़की 13 सितंबर की देर रात को लापता हो गए थे।

जिनके शव 15 सितंबर को इन्द्री पश्चिमी युमना नहर से अलग-अलग जगह से बरामद किए गए थे| दोनों ही लड़का और लड़की की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि दोनों के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं थे| पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह खुलासा हो चुका है की उनके शरीर पर किसी प्रकार के चोट नहीं पाई गई| लड़का और लड़की का बोर्ड के द्वारा भी पोस्टमार्टम कराया गया था|

थाना प्रभारी ने कृष्ण कुमार ने बताया कि लड़का रादौर हलके के खुर्दबन का रहने वाला था तथा लड़की धनोरा जागीर की रहने वाली थी दोनों ही एक ही स्कूल में एक ही कक्षा में पढ़ते थे| उन्होंने कहा कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है जिसमें दोनों ही बच्चों ने नहर में छलांग लगाकर के आत्महत्या कर ली| लड़के के परिवार वाले लड़की के परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे थे|

लेकिन बोर्ड के द्वारा किए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में ऐसा कोई भी खुलासा नहीं हो पाया जिसमें उसकी हत्या की गई हो| इस बारे में उनके परिजनों को संतुष्ट कर दिया गया है| इसके बाद भी दोनों के बिसरे मधुबन में भेज दिए गए हैं और दोनों के ही फोन भी हमने ट्रेसिंग पर लगाए हुए हैं| यदि इसके बाद भी कोई ऐसा मामला निकाल कर के सामने आता है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े  : Dr. Abhay Yadav Mahendragarh : वोट नेताओं के कुर्ते की जेब से नहीं, किसानों के खेत खलिहान से निकलता है : विधायक

यह भी पढ़े  : Vinayak Chaturthi 2023 : भगवन श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए विनायक चतुर्थी के दिन इन मंत्रों का जरूर करें जाप

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE