Karnal Latest News भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सरकार ने एक और नई पहल की : उपायुक्त

0
416
Deputy Commissioner Anish Yadav
Deputy Commissioner Anish Yadav

Karnal Latest News

इशिका ठाकुर, करनाल
उपायुक्त अनीश यादव ने कहा है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सरकार ने एक और नई पहल कर दी है। पहले लोगों को पता नहीं होता था कि भ्रष्टाचार की शिकायत कहां की जाए। लेकिन अब सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार शिकायत टोल फ्री नंबर चस्पा करने का निर्णय लिया है।

सभी सरकारी कार्यालय परिसरों में टोल-फ्री नम्बर प्रदर्शित करने को कहा

उपायुक्त ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के उद्देश्य के तहत सभी सरकारी कार्यालय परिसरों में टोल-फ्री नम्बर 1800-180-2022 और चार अंकों के 1064 नंबर प्रदर्शित करने के लिए कहा गया है। यह दोनों नंबर वर्तमान में भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए राज्य सतर्कता ब्यूरो के पंचकूला स्थित मुख्यालय में संचालित हैं। उन्होंने कहा कि ये हेल्पलाइन नंबर लंबे समय से संचालित हैं, लेकिन इन नंबरों को प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में ठीक से प्रदर्शित नहीं किया गया है। नतीजतन, लोगों को जानकारी के अभाव में सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में राज्य सतर्कता ब्यूरो के पास शिकायत दर्ज करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

आम जनता को न हो कठिनाई इसलिए उठाया कदम

इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी पत्र में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलों, निगमों के प्रमुख, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों को इन नंबरों को अपने कार्यालयों में प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने के लिए कहा गया है ताकि आम जनता बिना किसी कठिनाई के भ्रष्टाचार संबंधी अपनी शिकायत सतर्कता ब्यूरो, हरियाणा में दर्ज करा सके।

Karnal Latest News

Read Also : Arya Bharat Book राज्यपाल ने किया आर्य (श्रेष्ठ) भारत पुस्तक का विमोचन

Read Also : Happy Birthday Allu Arjun 40 साल के हो गए अल्लू अर्जुन

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE