बहू ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

0
307
आज समाज डिजिटल, पानीपत:
पानीपत। शहर के संभ्रांत क्षेत्र यमुना एन्क्लेव में एक विवाहिता के साथ उसके ससुर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बेटे की शादी के 6 माह बाद ही एक पिता ने उसकी पत्नी को अपनी हवस का शिकार बनाकर रिश्तों की मर्यादा को तार तार कर दिया। विडम्बना कि जब बहू ने इस बारे में सास-ननद और पति को बताया तो उन्होंने भी उसका साथ नहीं दिया, अलबत्ता सास ने तो कहा कि बड़े-बड़े घरों में  ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं। पति ने इन बातों को सुनने के बाद पीड़िता से मारपीट भी की। ससुरालजनों की दरिंदगी भरी प्रताड़ना सहन करने के बाद बहू मायके चली गई। पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ आए पी सी की धारा 376 व छेड़छाड़ करने की धारा 354 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

शादी के बाद से ही ससुर की हरकतें उसके साथ ठीक नहीं थी

जानकारी मुताबिक सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी 31 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2021 में यमुना एन्क्लेव पानीपत निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुर की हरकतें उसके साथ ठीक नहीं थी। आरोपी ससुर कोई न कोई बहाना बनाकर उसके करीब जाने की कोशिश करता रहता था। 26 अक्टूबर 2021 को पति किसी काम से दिल्ली गए थे। घर पर सास व ननद थी। उक्त रात को बहू को करीब 1 बजे रसोई में पानी पीने जा रही थी।

चिल्लाने पर ससुर ने उसे छोड़ दिया

इसी दौरान ससुर भी रसोई में आ गया और उसके साथ अश्लील हरकत की। ससुर ने उसका मुंह दबा दिया और छेड़छाड़ करते हुए कपड़े उतारने लगा। चिल्लाने पर ससुर ने उसे छोड़ दिया। इस बारे में जब उसने सास और ननद को बताया तो उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े घरों में यह सब चलता रहता है। यही बात पति को बताई तो उसने इन बातों पर यकीन नहीं किया। इसके विपरीत पति ने उसके साथ मारपीट की। पति और सास-ननद के मुंह से ऐसी बातें सुनकर वह परेशान हो गई और अपने मायके आ गई। मायके आकर परिजनों को सारी बात बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
SHARE