डेयरी फार्म एसोसिएशन का हुआ गठन, जितेन्द्र बने प्रधान

0
633

चैहल, बिलासपुर : 

पशु पालकों की एक बैठक कस्बा बिलासपुर के एक नीजि पैलेस मे हुई। बैठक में कुरूक्षेत्र, करनाल, अंबाला व यमुननगर के डेरी फार्म संचालकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता नरेश डेरी फार्म संचालक ने की। बैठक में राजन व पोरश मैहला ने मुख्य रूप से शिरिकत की। डेरी संचालकों को आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए जिला यमुनानगर की कार्यकारणी का गठन किया गया। राजन नेेेे बताया कि करनाल कुरूक्षेत्र व अंबाला में अमूल कंपनी अच्छे दाम पर दूध खरीद करती हैं। पशुओं की नस्ल सुधार के अच्छा सीमन सस्ते दामों पर देत हैं। यमुनानगर के डेरी फार्म संचालकों ने जिले में अमूल कंपनी लाने की मांग रखी। ताकि उन्हें अच्छा सीमन मिले और पशुओं की नस्ल में सुधार हो और अच्दे दुधारू पशु हों। कार्यकारणी में जितेन्द्र काम्बोज को प्रधान नितिश कुमार को उप प्रधान, आषीश को सचिव तथा गौल्ड़ी को सह सचिव नियूक्त किया गया। बैठक में महिन्द्र डेरी फार्म संचालक अहड़वाला, संजीव मिल्कड़ा, बेगमपाल भम्रोली, गुरमुख डडलावल रामपुर जटन, अनिल पांसरा सहित अन्य डेरी फार्म संचालकों ने भाग लिया।

SHARE