Cyclonic Storm Biparjoy के मोका से भी खतरनाक होने का अनुमान, भारी बारिश के आसार

0
211
Cyclonic Storm Biparjoy
'बिपारजॉय' के मोका से भी बेहद खतरनाक होने का अनुमान कई जगह बारिश के आसार

Aaj Samaj (आज समाज), Cyclonic Storm Biparjoy, नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ के हाल ही में तबाही मचाने वाले मोका से भी खतरनाक होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कल देर रात यह अलर्ट जारी किया है।

गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला बिपारजॉय

आईएमडी अधिकारियों के अनुसार बिपारजॉय अगले 12 घंटों में पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। यह पूर्व-मध्य और आस-पास के दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर पिछले 6 घंटों के दौरान 5 किमी प्रति घंटे की गति के साथ लगभग उत्तर की ओर बढ़ा है और एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है।

वर्तमान में बिपारजॉय गोवा से लगभग 860 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम, मुंबई से 970 किमी दक्षिण पश्चिम, पोरबंदर से 1050 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और कराची से 1350 किमी की रफ्तार के साथ दक्षिण में है। मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात अगले 24 घंटों में लगभग उत्तर की ओर और फिर उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर 3 दिनों के दौरान आगे बढ़ेगा।

मानसून पर देखने को मिल रहा असर, अब तक केरल नहीं पहुंचा

अरब सागर में धीरे-धीरे चक्रवात तेज हो रहा है और इसका असर अब मानसून पर भी देखने को मिल रहा है। केरल में मानसून प्रवेश से पहले कई किमी दूर अटक गया है। अभी तक इसके केरल पहुंचने में आठ दिन की देर हो चुकी है। राजस्थान एवं गुजरात समेत देश के पश्चिमी भागों में आंधी-पानी के आसार हैं, जबकि उत्तरी-पूर्वी भाग के बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड समेत पांच राज्यों में अगले पांच दिनों तक लू चलने की आशंका है।

मानसून आने में देरी के पीछे अरब सागर में चक्रवात

मानसून आने में देरी के पीछे अरब सागर में चक्रवात को माना जा रहा है। चक्रवात के कारण दक्षिण अरब सागर, लक्षद्वीप, दक्षिण-पश्चिम के कुछ और हिस्सों, बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी के कुछ हिस्सों में बारिश के विकास की स्थितियां बनती दिख रही हैं। बिहार व झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में मानसून पहुंचने में 10 से 15 दिन तक विलंब हो सकता है।

यह भी पढ़ें : Modi Cabinet Decision: कई खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि को केंद्र सरकार की मंजूरी

यह भी पढ़ें :  Manipur Violent Attack: इंफाल में हिंसक भीड़ ने मां-बेटे सहित 3 लोगों को जिंदा जलाया

Connect With Us: Twitter Facebook

 

 

SHARE