यमुनानगर : विधानसभा क्षेत्र में हो रहे हैं करोड़ों के कार्य : अरोड़ा

0
374

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर : 
विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के कार्यालय में भाजपा वर्कशॉप मण्डल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने भाजपा मंडल के विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारियों की नियुक्तियां की। भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों को बधाई दी व उन्हे शहर में चल रहे विकास कार्यो से अवगत करवाया। विधायक ने कहा कि यमुनानगर में बन रहे सरकारी हॉस्पिटल, स्वर्ण जयंती पार्क,कैंप की धर्मशाला ,पुल,जगह जगह सड़कों का निर्माण, सीवरेज व वाटरस्पलाई की लाईनें बिछवाना आदि ऐसे अन्य अनेक उदाहरण है जो कि सिर्फ भाजपा की मनोहर सरकार में ही संभव हो पाए है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए वर्कशॉप मण्डल अध्यक्ष नीरज गुप्ता द्वारा नियुक्तियों मे किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सूंदर सिंह राणा,अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अमरजीत सिंह,ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कमल देव सैनी,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विजय कुमार की धोषणा की व सभी नए पदाधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्म सिंह मट्टू,सेवा प्रकोष्ठ संयोजक सुनील कालड़ा, ईलम सिंह राणा,मोहम्मद इरफान,मण्डल महामंत्री संदीप धीमान ,प्रताप सिंह, मंडल आईटी प्रमुख बाँके अरोड़ा,मंडल मीडिया प्रभारी डॉ शुभम सैनी ,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग सहित बहुत से भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे।

SHARE