Punjab News: शादी से मुकर गए…19 साल की लड़की ने दे दी जान, मरने से पहले बनाया वीडियो, प्रेमी और घर वालों पर गंभीर आरोप

0
97
NEET aspirant commits suicide by hanging himself, video recovered from mobile phone

मोहाली. 19 साल की एक युवती जो पंजाब के मोहाली में रहती थी उसकी आत्महत्या ने राज्य में सनसनी मची दी है. मामला प्रेम संबंध और शादी का बताया जा रहा है. युवती ने अपनी जान लेने से पहले मोबाइल में एक वीडियो रिकॉर्ड किया था. इसमें उसने अपने प्रेमी और उसके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए. शादी का वादा करने के बाद मुकरने और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए. पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया है.

पंजाब के मोहाली में 19 साल की युवती ने कथित तौर पर प्रेमी के शादी से मुकरने पर अपनी जान ले ली. युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्द किया गया है. पुलिस ने युवक के पिता को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका की पहचान मानसा जिले के गांव बुर्ज भलाईके की रहने वाली कोमल कौर के रूप में हुई है. वह पिछले करीब 10 महीने से मोहाली में रह रही थी. सीपी-67 मॉल स्थित मैरिका कंपनी में नौकरी करती थी. कोमल अपनी बड़ी बहन काजल कौर के साथ फेज-9 में किराये के मकान में रहती थी. उसकी बहन भी मोहाली में नौकरी करती है.

कंपनी में हुई थी तुषार से मुलाकात

कोमल के पिता जग्गा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि कंपनी में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात चंडीगढ़ के सेक्टर-37सी निवासी तुषार से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और उन्होंने शादी करने का फैसला किया. शिकायत के अनुसार, 14 जून 2026 को कोमल तुषार के घर भी गई थी. उस समय उसके माता-पिता ने शादी के लिए सहमति जताई थी. बाद में वे अपने वादे से मुकर गए.

13 नवंबर को हुई थी आखिरी बातचीत

पिता के मुताबिक, 13 नवंबर को कोमल ने अपनी बहन इस बारे में बताया था. तुषार और उसके माता-पिता संतोष कुमार व रंजना उसे मोहाली के वॉक मॉल में मिले थे. वहां उन्होंने तुषार की शादी कोमल से करवाने से इनकार कर दिया. इसके बाद से कोमल काफी परेशान रहने लगी थी. 14 नवंबर 2026 की रात कोमल कमरे में अकेली थी. इसी दौरान उसने छत के पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर जान दे दी. कुछ देर बाद जब उसकी बहन काजल कमरे में पहुंची तो कोमल का शव पंखे से लटका मिला. काजल ने कैंची से चुन्नी काटकर शव नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

इसके बाद कमरे में बेड पर रखे हिसाब-किताब के रजिस्टर पर काजल की नजर पड़ी. उस पर लाल अक्षरों में लिखा था- ‘मेरे फोन में वीडियो देखो’ बहन ने कोमल के फिंगरप्रिंट से उसका मोबाइल खोला तो उसमें एक वीडियो मिला, जिसे उसने मौत से पहले रिकॉर्ड किया था.

वीडियो में प्रेमी के परिवार पर लगाए आरोप

वीडियो में कोमल ने तुषार और उसके परिवार पर शादी से इनकार करने और उसे मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया. उसने बताया कि तुषार के परिवार को उनके रिश्ते के बारे में करीब आठ महीने से जानकारी थी और वह उनके घर भी जाती थी. कोमल के अनुसार, मोहाली के वॉक मॉल में आखिरी मुलाकात के दौरान तुषार के पिता ने पहले सोचकर जवाब देने की बात कही थी. बाद में उन्होंने उसकी बहन को फोन कर शादी से इनकार कर दिया.वीडियो में कोमल ने अपने परिजनों से माफी मांगी और अपनी मौत के लिए तुषार व उसके परिवार को जिम्मेदार ठहराते हुए न्याय की गुहार लगाई.

  • TAGS
  • [post_tags]