Bomb Threat To Punjab secretariat, (आज समाज), चंडीगढ़: पंजाब के मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल और आसपास के स्कूलों के अलावा अन्य संवेदनशील संस्थानों को हाल ही में मिली बम से उड़ाने की धमकी के बाद पंजाब के मिनी सचिवालय को अब उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना के बाद पुलिस अलर्ट पर है और सचिवालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
17 फरवरी को 16 स्कूलों को उड़ाने की धमकी मिली
इससे पहले 17 फरवरी को मोहाली के ज्ञान ज्योति स्कूल समेत यहां शहर के आसपास के 16 स्कूलों को ई-मेल के जरिये उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी भरा मेल मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन के निर्देश पर बच्चों को घर भेज दिया गया और फिर जांच की गई। हालांकि बम जैसी कोई चीज स्कूलों में नहीं मिली थी।
जिला अदालत को 4 बार मिली धमकी भरा मेल
बता दें कि इससे पहले जिला अदालत को 4 बार ईमेल पर बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। सेक्टर-1 स्थित पंजाब सचिवालय, सेक्टर-9 स्थित पंजाब मिनी सचिवालय और सेक्टर-35 स्थित पंजाब म्युनिसिपल भवन को भी पहले उड़ाने की धमकी के ई-मेल मिल चुके हैं। इसके अलावा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को साल 2024-25 में और सेक्टर-10 स्थित म्यूजियम व दो बड़े होटलों को भी धमकी मिल चुकी है।
साउथ एरिया में थानों को भी मिल चुकी है धमकी
पिछले वर्ष जनवरी साउथ एरिया में स्थित एक पुलिस थाने पर हमले की आशंका जताई गई थी। तब भी सभी थानों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक इसमें आतंकी हैप्पी पासिया की संलिप्तता का नाम सामने आया था। पिछले साल अप्रैल में सेंट्रल डिवीजन के एक थाने पर हमले की जानकारी मिली थी।
ये भी पढ़ें : Punjab Breaking: बठिंडा में किसानों और पुलिस में झड़प, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े


