Covid Case 03 May Update: कोरोना के 3720 नए मामले, 20 मरीजों की मौत

0
222
Covid Case 03 May Update
कोरोना के 3720 नए मामले, 20 मरीजों की मौत।

Aaj Samaj (आज समाज), Covid Case 03 May Update, नई दिल्ली: देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में फिर वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि आज सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में भारत में कोरोना के कुल 3,720 मामले सामने आए हैं और इस दौरान कोविड-19 के 20 मरीजों की जान चली गई। मंगलवार को देश में कोरोना के कुल 3,325 मामले दर्ज किए गए थे।

7,698 लोग ठीक हुए, एक्टिव केस करीब 40 हजार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना से कुल 7,698 लोग ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना के एक्टिव केस घटकर अब 40,177 हो गए हैं। मंगलवार को सक्रिय मरीजों की संख्या कुल 44,175 थी।

जानिए शुरू से अब तक कितनी मौतें हुई व कितने केस

मंत्रालय के मुताबिक 20 ताजा मौतों के बाद महामारी की शुरुआत से अब तक देश में कुल 5 लाख 31 हजार 584 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं शुरुआत से अब तक भारत में कुल 4 करोड़ 49 लाख 56 हजार 716 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 4 करोड़ 43 लाख 84 हजार 955 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। देश में अभी एक्टिव केस कुल मामलों का 0.09 फीसदी है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.73 फीसदी हो गई है। मृत्यु दर अभी 1.18 फीसदी हो गई है।

कोरोना वैक्सीन की लग चुकी हैं इतनी डोज

देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 220.66 करोड़ से ज्यादा डोज लग चुकी है। 102.74 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज दी गई है। 95.19 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 22.72 करोड़ से ज्यादा प्रीकाशन डोज भी दी गई है।

यह भी पढ़ें : Center On Same Sex Marriage: समलैंगिक विवाह मामले में कमेटी बनाएगा केंद्र, जोड़ों की समस्याओं का हल खोजेंगे सदस्य

यह भी पढ़ें :  Weather 03 May Update: देश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश जारी, आज भी कई जगह भारी बारिश का अलर्ट

यह भी पढ़ें :  INLD Parivartan Padyatra Updates: हरियाणा में अबकी बार आएगी इनेलो की सरकार, लोगों के हित में करेंगे काम: अभय

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE