Corona’s condition critical in many places: Ministry of Home Affairs: कई स्थानों में कोरोना की स्थिति गंभीर: गृह मंत्रालय

0
402

नई दिल्ली। कोविड-19 वायरस ने दुनिया में तबाही मचा रखी है। चीन के वुहान शहर सेशुरू हुए इस वायरस से बड़ी-बड़ी शक्तियांशक्तिहीन दिखाई दे रही हैं। देश में भी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। इस वायरस से मुक्ति के लिए देश में लॉकडाउन जारी है। लेकिन कुछ स्थानों और राज्यों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन नहीं किया जा रहा है। गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर कहा है कि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन लोगों के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से खतरे में डाल रहा है और कोविड-19 फैलने का जोखिम भी बढ़ रहा । केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने केंद्र शासित प्रदेशों और सभी राज्यों को पत्र लिखकर दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करनेका आदेश दिया। सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखा कि स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ हिंसा हो रही है, सामाजिक दूरी संबंधी नियमों का उल्लंघन किए जाने के साथ ही शहरी इलाकों में वाहनों की आवाजाही देखने को मिल रही है। एमएचए की ओर से कहा गया कि देश के इंदौर, मुंबई, पुणे, जयपुर, कोलकाता और पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों में कोविड-19 की स्थिति गंभीर है।
गृह मंत्रालय ने बताया है कि सरकार ने मौके पर कोविड-19 स्थिति के आकलन के लिए छह अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम गठित की, राज्यों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय की ओर से अंतर मंत्रालयी टीमें स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा, लॉकडाउन के क्रियान्वयन, अनुपालन और आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति को सुनिश्चित करेंगी। बता दें कि कोरोना संक्रमण के नए केस 1553 आए हैं यह मामले पिछले 24 घंटों मेंसामने आए हैं। सोमवार सुबह तक कोविड-19 से संक्रमति मरीजों की संख्या 17,265 हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपने मॉर्निंग अपडेट में कहा कि कोविड-19 संक्रमण के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 14,175 है। वहीं महामारी के चलते अब तक 543 मौतें हो चुकी हैं। मंत्राल के अनुसार अब तक 2546 लोगों को स्वास्थ्य होनेके बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि एक मरीज माइग्रेट (दूसरे देश गया) हुआ है। 77 विदेशी नागरिक भी महामारी से संक्रमित हुए हैं। देश में सबसे अधिक महाराष्ट्र कोरोनावायरस से संक्रमित है। यहां संक्रमण के सबसे अधिक 4,203 मामलों और 223 मौतों का आंकड़ा सामने आए हैं। इसके बाद 45 मौतों और 2003 मामलों के साथ दिल्ली का स्थान है।

SHARE