Corona Report 5 April 2023: कोविड के 1397 ज्यादा केस, दैनिक मामले 4000 पार

0
170
Corona Report 5 April 2023

Corona Report 5 April 2023: देश में वैश्विक महामारी कोविड-19 के नए दैनिक मामले कभी-कभार थोड़ा घटने के बाद लगातार डरा रहे हैं। रोज आने वाले कुल मामलों की संख्या आज 4000 से ज्यादा दर्ज की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 4,435 केस सामने आए हैं। कल के बजाय आज 1397 नए केस ज्यादा हैं। कल सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में 3,038 नए मामले सामने आए थे।

सक्रिय केसों की संख्या 23,091

लंबे समय बाद भारत में एक दिन में कोरोना के चार हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ सक्रिय यानी अस्पतालोंं में उपचाराधीन मामले में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज सुबह तक पिछले 24 घंटों में सक्रिय केसों की संख्या 23,091 हो गई। कल यानी मंगलवार को एक्टिव केस 21,179 थे।

वैक्सीन की 220.65 करोड डोज दी गई

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वैक्सीन की अभी तक 220.65 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। 102.74 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। 95.19 करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज लग चुकी है। इसके अलावा 22.72 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन डोज भी दी जा चुकी है।

यह भी पढ़ें : Weather Report 5 April 2023 Update: पूर्वी भारत के अधिकतर हिस्सों में जल्द बढ़ेगा तापमान, बेंगलुरु में भारी बारिश

यह भी पढ़ें :  Donald Trump: पॉर्न स्टार से जुड़े मामले में ट्रंप पर 34 आरोप तय, 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना

SHARE