Corona Case Today 4 April 2022 पिछले 24 घंटे में आये कोरोना 913 नए केस

0
288
Corona Case Today 4 April 2022

Corona Case Today 4 April 2022 पिछले 24 घंटे में आये कोरोना 913 नए केस

आज समाज डिजिटल , नई दिल्ली :

Corona Cases Today 4 April 2022 : देश में लगातार कोरोना के केसो में गिरावट आ रही है जोकि एक अछि बात है। आज 1000 से भी नीचे केस सामने आए हैं जोकि सभी के लिए काफी सुखद है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में सोमवार को 913 ताजा मामले सामने आए हैं। अभी तक इंडिया में इस वायरस से मौतों की संख्या 5,21,358 है।

सक्रिय केस इतने

जहां सोमवार को केस काफी थमे हैं, वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि सक्रिय मामले घटकर 13,013 हो गए, जिसमें कुल संक्रमण का 0.03 प्रतिशत शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि रिकवरी दर वर्तमान में 98.76 प्रतिशत है और दैनिक सकारात्मकता दर 0.24 प्रतिशत थी।

वैक्सीनेशन अभियान जारी 

इसमें कोई शक नहीं कि केंद्र के सकारात्मक प्रयासों के चलते हमने काफी हद तक कोरोना पर काबू पा लिया है। ज्ञात रहे कि दिसंबर माह में केसों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को वैक्सीनेशन अभियान को लेकर सख्त हिदायतें दी थी जिसके चलते आज सभी राज्यों में केस थमे हैं।

Also Read : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 का शुभंकर जर्सी और गान लॉन्च  

SHARE