Consecration Of Shri Ram Lala : भगवान राम लाला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में करनाल के पवनसुत धाम में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन

0
73
करनाल के पवनसुत धाम में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन
करनाल के पवनसुत धाम में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन

Aaj Samaj (आज समाज), Consecration Of Shri Ram Lala, करनाल, इशिका ठाकुर :
मंदिर पवनसुत धाम के 17वें स्थापना दिवस पर एवं भगवान राम लल्ला के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य के साथ साथ आज पवनसुत नगर वासियों ने सुन्दर काण्ड का पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन गौशाला रोड पर किया।आज के इस सुन्दर काण्ड पाठ में मुख्य अतिथि के रूप में करनाल की महापौर रेणु बाला गुप्ता , भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला रहे । जिनोहने राम दरबार में माथा टेक भगवन श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया ।

मेयर रेणु बाला गुप्ता ने बताया अयोध्या में श्री राम मंदिर का पुनर्निर्माण और प्रभु श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा मात्र एक धार्मिक आयोजन नहीं है बल्कि यह भारत के भाग्य का नया सूर्योदय है।यह भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण और अभ्युदय का अमृत काल भी है।योगेंदर राणा ने बताया राम भारतीय संस्कृति के प्रेरणा पुरुष हैं। एक आदर्श राजा, आदर्श पुत्र, आदर्श भाई, आदर्श पति, आदर्श मित्र हैं। हम भारतीय जिन सात्विक मानवीय गुणों को सदियों से पूजते आए हैं, वे सभी राम के व्यक्तित्व में निहित हैं। इसीलिए श्री राम, मर्यादा पुरुषोत्तम हैं और हमारी आस्था के केंद्र में हैं, हमारे चेतन-अवचेतन मन में हैं और चिर काल से इस देश के मानस में बसे हुए हैं। संजय बठला जी ने बतया यहाँ राम सब के हैं और सब राम के हैं। चाहे पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण, राम हमारे मानस में समाये हुए हैं। देश के किसी भी हिस्से में जाएँ,

आपको लोगों के नाम में राम मिलेगा –

दक्षिण में रामय्या, रामचन्द्रन या रामनाथन हो या उत्तर में रामशरण, राम सिंह या रामदास, राम सभी में हैं। सुबह की राम राम से लेकर जय सिया राम और जय श्री राम हमारे लिए अभिवादन और अभिनन्दन हमारे व्यवहार में समाहित/ सन्निहित हैं। सुन्दर काण्ड के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया .

आज के इस मौके पर मुख्य रूप से राम अवतार गुप्ता, अनुज जैन, संजय गुप्ता, विनय जैन , अंकुर गुप्ता, विशाल जिंदल, सतीश गुप्ता, रमेश जिंदल, डॉ जे पी अरोड़ा, विकास जिंदल, राकेश गुप्ता, राजन जैन , संजय गोयल, दिनेश जैन, सुमित गुप्ता, गोबिंद गुप्ता, अमित गुप्ता, रवि गुप्ता,विराज गुप्ता, अमित मित्तल, नितेश गुप्ता, कार्तिक गुप्ता, अंकुश गुप्ता ,मोहित गुप्ता , उमेश चावला ,इक जोत टिम्बर वाले आदि मौजूद रहे ।

यह भी पढ़ें  : Aaj Ka Rashifal 17 Jan 2024: आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा,पढ़ें राशिफल

यह भी पढ़ें  : Bharatiya Janata Party : दीवार पर कमल का फूल बनाकर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE