Congress’s work to give protection to illegal intruders – Prakash Javadekar: अवैध घुसपैठियों को संरक्षण देना कांग्रेस का काम-प्रकाश जावड़ेकर

0
170

नई दिल्ली। एनपीआर को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज भाजपा पर हमला बोला। बता दें कि आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने एनआरसी (नेशनल रजिस्टर आॅफ सिटीजन) और एनपीआर (नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर) को हिंदुस्तान की गरीब जनता पर लगाया गया टैक्स बताया था। राहुल गांधी ने कहा था कि चाहे एनआरसी हो या एनपीआर हो, यह हिंदुस्तान के गरीब लोगों पर एक टैक्स है। उन्होंने इसकी तुलना नोटबंदी से की थी। उन्होंने कहा कि नोटबंदी हिंदुस्तान के गरीब लोगों पर एक टैक्स था। बैंक में जाइए, पैसा दीजिए, अपने एकाउंट से पैसा नहीं निकालिए और पूरा का पूरा पैसा 15 से 20 लोगों को दे दिया गया। यह (एनआरसी, एनपीआर) भी बिल्कुल वही चीज है।’ इसके जवाब में भाजपा के केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एनपीआर में टैक्स कहां से आया। एनपीआर तो जनसंख्या रजिस्टर है। राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए प्रकाश जावडेकर ने कहा कि भ्रष्टाचार कांग्रेस की राजनीति का एकमात्र आधार है। ऐसे में जिस-जिस चीजों से भ्रष्टाचार खत्म होता है, उसका कांग्रेस विरोध करती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अवैध घुसपैठियों को संरक्षण देना कांग्रेस का काम है। इन्हें वोटबैंक की नजर से कांग्रेस ने देखा है। हम कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि आपका कल्चर क्‍या है? हर चीज में भ्रष्टाचार हो, यही उनका मॉडल है। ‘एनपीआर से गरीब की पहचान होती है। पहले राज्यों ने इसके डाटा का इस्तेमाल किया है। अब वही 2020 में हो रहा है। इससे लाभार्थियों की पहचान होगी। एनपीआर और आधार दोनों ही इसमें काफी महत्वपूर्ण है।’

SHARE