अब की बार राहुल गांधी की सरकार, मंहगाई -भ्रष्टाचार से होगा देश आजाद

0
191
Congress State Executive President Suresh Gupta
Congress State Executive President Suresh Gupta
  • प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता की अगुवाई में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पहुंची लाइन पार ऐरिया में
    प्रवीण वालिया, करनाल, 20 मार्च :

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी प्रधान सुरेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आठ साल देश के हर वर्ग के लिए विनाशकारी साबित हुए है। अब की बार देश में कांग्रेस की अगुवाई में राहुल गांधी की सरकार बनेगी देश को भ्रश्टाचार, अघोषित आपातकाल, मंहगाई से आजादी मिलेगी।

देश में विपक्ष को समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार आयकर विभाग सीबीआई का जम कर दुरुपयोग कर रही है। आज लोकतंत्र हमलों से कराह रहा है। आठ सालों में सरकार ने देश में गरीब की दाल रोटी को उसकी पहुंच से बाहर कर दिया है। युवाओं के हाथों से रोजगार छीन लिया है।

ग्रहणियों की रसोई को मंहगा कर दिया है। व्यापारियों के हाथों से व्यापार छीन लिया है। हर तरफ बदहाली ही बदहाली है। देश की एक सौ चालीस करोड़ जनता सत्ता में परिवर्तन चाहती है। इस समय केवल अडानी और अंबानी का ही राज चला है। वह करनाल के लाइन पार ऐरिया में प्रेम नगर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत जनसंपर्क अभियान के दौरान बोल रहे थे। यह यात्रा गांधी नगर, राम नगर, शाति नगर में लोगों के बीच पहुंची। जगह जगह कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान सुरेश गुप्ता का जोरदार स्वागत किया।

भारत जोडो यात्रा के बाद हाथ से हाथ को जोड़ो अभियान

माताओं, बुजुर्गों ने श्री गुप्ता को विधायक बनने के लिए आशीर्वाद दिया। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पत्र तथा कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ चार्ज सीट लेकर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्तओं ने कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में गांधी नगर, राम नगर, शांति नगर क्षेत्र की दर्जन से अधि क गलियों में मतदाताओं के द्वार पर दस्तक दी। आज के कार्यक्रम का संयोजन टोनी कक्कड़, बिट्टू संधू ने किया। मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र करनाल में भारत जोडो यात्रा के बाद हाथ से हाथ को जोड़ो अभियान का कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता आज क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।

देश का भविष्य राहुल गांधी के हाथों में सुरक्षित है:सुरेश गुप्ता

उनके साथ संजीव काम्बोज, सुखराम बेदी, प्रदेश प्रवक्ता जोगिंदर वाल्मीकि,रामपाल सैनी, के के.भाटिया, भूपेंद्र लाठर, ओमप्रकाश सलूजा, नरेंद्र जोगा, कैलाश , सुनील सौदा, नितिन, , प्रकाशबीर ,राजेंद्र नंबरदार, देवेंद्र कथूरिया, पूर्व पार्षद के पुत्र मनीष कुमार, राकेश पाल, रामपाल चौहान, गौरव भाट, प्रथवी राज भाट, सरवा कुमार, रामपाल, महिंद्र भुम्बक, जगमोहन, सुनेहरा वाल्मीकि, टोनी कक्कड़, सुनील पासी, घनश्याम पीपी वर्मा, केके भाटिया, बिट्टू संधु, अशोक सतिंदर गांधी, राजकिरण सहगल, राजकुमार पांचाल, बलवान सिंह, राजकुमार नानक, राज कुमार, राजेंद्र भौला, नरेश राजोरिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरजीत भोला, प्रकाश वीर, प्रमुख रूप से इस अभियान के तहत मतदाताओं के घर घर पहुंचे। अभियान को लेकर जानकारी देते हुए कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी प्रधान सुरेश गुप्ता ने कहा कि देश का भविष्य राहुल गांधी के हाथों में सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें : महेंद्रगढ़ शहर सहित क्षेत्र के अनेक गावों में हुई ओलावृष्टि

यह भी पढ़ें : 26 मार्च को ब्राह्मण सभा में आयोजित होगा मेघा हैल्थ कैंप

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के लिए आवेदन आमंत्रित

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE