Congress spokesperson Surjewala lost elections from Kaithal: कैथल से चुनाव हारे कांग्रेस के प्रवक्ता सुरजेवाला

0
191

नई दिल्ली। हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा के आसार बन रहे हैं। हरियाणा में सत्तारुढ़ पार्टी भाजपा बहुमत नहीं मिला है। कांग्रेस अच्छी स्थिति में है लेकिन बहुमत के आकड़े को वह भी नहीं प्राप्त कर सकी है। लेकिन इस बीच खर आई कि कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला चुनाव हार गए है। कांग्रेस के लिए बड़ा झटका कहा जा सकता है। वह कैथल विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में थे। उनको भाजपा के प्रत्याशी लीलाराम ने हराया। रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा प्रत्याशी को जीत की बधाई दी। बता दें कि रणदीप सुरजेवाला लगभग पांच सौ वोटों से हारे हैं। हरियाणा में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने पर दुष्यंत चौटाला सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं क्योंकि उनकी जननायक जनता पार्टी 11 सीटों पर आगे है। राज्य की 90 में से 89 सीटों के रुझान उपलब्ध हैं। भारतीय जनता पार्टी के ‘अभियान 75 पर चुटकी लेते हुए चौटाला ने कहा कि भाजपा 75 सीटें जीतने के अपने लक्ष्य से बहुत पीछे रह जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अगली सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा, ”हरियाणा के लोग बदलाव चाहते हैं।”

SHARE