Congress Seva Dal Joginder Chauhan : सच्चे कांग्रेसी के नाते वह सरकार के जुल्मों के आगे नहीं झुकेंगे

0
140
Congress Seva Dal Joginder Chauhan
Congress Seva Dal Joginder Chauhan
  • ना डरेंगे ना झुकेंगे ना ही भागेंगे, मैदान मेें कांग्रेसी के नाते संघर्ष करेंगे
  • जनता चाहती है हुड्डा बनें हरियाणा के मुख्यमंत्री

Aaj Samaj (आज समाज), Congress Seva Dal Joginder Chauhan, प्रवीण वालिया, करनाल,1 दिसम्बर :
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव जोगिदर सिह चौहान ने कहा है कि वह सरकार और प्रशासन द्वारा उन पर किए जा रहे जुल्म के आगे नहीं झुकेंगे। वह भाजपा की जन विरोधी नीतियों और सरकार की धक्काशाही का विरोध करते रहेंगे। उनकी रगों में राजपूत और स्वतंत्रता सैनानियों का लहु बह रहा है। वह महात्मा गांधी की विरासत के संवाहक है।

वह कांग्रेस की नीतियों को आगे ले जाने के लिए संषर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी सोनिया गांधी प्रिंयका गांधी, मोदी राज के खिलाफ संषर्ष कर रहे हैं, उनका साथ वह भी मरते दम तक देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन की धमकियों के बाद भी राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने यहां ठहराया। उसके बाद प्रशासन ने उनके पंप के आगे दीवार खड़ी कर दी। उनके धंधे को चौपट करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वह ना तो डरेंगे।

ना भागेंगे और ना ही समर्पण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अगले सीएम के रुप में देखती है। वह आज अपने फार्म हाउस पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तीन दिसंबर को एक नया इतिहास रचेगा। देश में परिवर्तन की आंधी चलेगी। और 2024 में भाजपा की मोदी सरकार इस जन समर्थन की आंधी में पत्तों की तरह उड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि अभी नगरनिगम के चुनाव करवा दिए जाएं तो भाजपा सभी वार्डों में चुनाव हार जाएगी।

इसी हार के डर से सरकार नगरनिगम के चुनाव करने से डर रही है। उन्होंने कहा कि वह भी करनाल से लोकसभा चुनावों में दावेदार हैं। यदि उन्हें मौका मिला तो वह इस सीट को जीत कर कांग्रेस की झोली में डाल देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं को बैठकर धरातल पर सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर उनको चुनाव लड़वाना चाहिए जो चुनाव में जीतने की क्षमता रखते हों। डाइंग रुम की राजनीति करने वालों को चुनावों से दूर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका परिवार महात्मा गांधी के समय से कांग्रेस के साथ जुड़ा हुआ है। उनके नाना और मामा ने स्वतंत्रता आंदोलन में अंग्रेजों की यातनाएं सही हैं।

उन्होंने कहा कि वह उस परिवार से हैं जो जुल्मों के आगे नहीं झुका है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि जमीनी सर्वे के आधार पर निष्पक्ष ढंग से टिकट दी तो लोकसभा चुनावों में दस में से दस सीटें कांग्रेस को मिलेंगी। वहीं विधान सभा चुनावों में कांग्रेस सत्तर के पार जाएगी। भाजपा फिर से दस से कम अंकों में सिमट जाएगी। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के लोग परिवर्तन चाहते हैं।

यह भी पढ़ें  : Aaj Ka Rashifal 01 Dec 2023 : इन राशि वालों को सन्तान की ओर से मिल सकते है सुखद समाचार, पढ़ें अपना राशिफल

यह भी पढ़ें  : MP Kartikeya Sharma Jansamvad Program : प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मनोहर लाल हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य कर रहे : कार्तिकेय शर्मा

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE